लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में बेमौसम की बारिश बनी आफत, नागपट्टिनम में स्कूलों-कॉलेजों को किया गया बंद

By अंजली चौहान | Updated: February 2, 2023 12:15 IST

तमिलनाडु में बेमौसम हो रही बारिश से स्थिति गंभीर हो गई है। मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर गुरुवार को चेतावनी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में बारिश के कारण जल-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त।बुधवार रात से हो रही तेज बारिश के कारण गुरुवार को नागपट्टिनम में स्कूल बंद।मौसम विभाव ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया।

चेन्नई: तमिलनाडु में एक बार फिर बारिश कहर बनकर बरस रही है। राज्य में बेमौसम हो रही बारिश के कारण जल-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तमिलनाडु के नागापट्टिनम में बुधवार देर रात से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। हालात इतने गंभीर हो गए है कि गुरुवार को जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों बंद कर दिया गया। वहीं, तिरुवरुर जिले के स्कूलों ने भी गुरुवार को छुट्टी का घोषणा की है। 

भारत मौसम विभाग ने बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि श्रीलंका के तट से लगभग 80 किलोमीटर दूर और तमिलनाडु के कराईकल से 400 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक अवसाद बन गया है।

 

गुरुवार को भी मौसम विभाग ने सूचना दी कि दक्षिण-पश्चिम पर दवाब बटियाकोआ (श्रीलंका) से लगभग 60 किलोमीटर पूर्व में और कराईकल (भारत) से 400 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में केंद्रित था। इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और 02 फरवरी की सुबह बट्टीकलोआ औग त्रिंकोमाली के बीच श्रीलंका तट को पार करने की संभावना है। 

दक्षिण तमिलनाडु के कई स्थानों पर बारिश की संभावना

चेन्नई स्थित मौसम विभाग केंद्र ने गुरुवार सुबह तमिलनाडु के मौसम को लेकर सूचना दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके प्रभाव के कारण 02 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु के कई इलाकों में और उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

राज्य में बारिश के कारण बिगड़े हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने समुद्र में जाने वाले मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना जताई है और ऐसे में मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया है। 

टॅग्स :Tamil Naduचेन्नईChennai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?