तमिलनाडु के राज्यपाल ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Published: June 19, 2021 07:21 PM2021-06-19T19:21:20+5:302021-06-19T19:21:20+5:30

Tamil Nadu Governor condoles the death of Milkha Singh | तमिलनाडु के राज्यपाल ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

तमिलनाडु के राज्यपाल ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

चेन्नई, 19 जून तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शनिवार को महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े खेल आइकन में से एक, सिंह का कोविड-19 से एक महीने तक जूझने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया।

पुरोहित ने अपने शोक संदेश में कहा, "उनके संघर्ष और चरित्र की ताकत की कहानी भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।"

पुरोहित ने कहा कि सिंह चार बार एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता थे, उन्हें "फ्लाइंग सिख" के रूप में जाना जाता था और वह भारत के सबसे महान ट्रैक और फील्ड धावकों में से एक थे।

उन्होंने कहा, "फ्लाइंग सिख की कहानी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनका निधन भारत के लोगों और विशेष रूप से एथलीटों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tamil Nadu Governor condoles the death of Milkha Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे