तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने इस्तीफा दिया, विधानसभा भंग

By भाषा | Published: May 3, 2021 07:31 PM2021-05-03T19:31:13+5:302021-05-03T19:31:13+5:30

Tamil Nadu Chief Minister Palaniswami resigns, Assembly dissolved | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने इस्तीफा दिया, विधानसभा भंग

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने इस्तीफा दिया, विधानसभा भंग

चेन्नई, तीन मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने अपना और अपने मंत्रिमंडल का त्यागपत्र सोमवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

राज भवन द्वारा सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘तमिलनाडु के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री तिरू एडाप्पडी के. पलानीस्वामी और उनकी मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र तीन मई, 2021 की अपराह्न से स्वीकार कर लिया।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, लेकिन पुरोहित ने उनसे और मौजूदा मंत्रिपरिषद से वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।

साथ ही राज्यपाल ने ‘‘तमिलनाडु की 15वीं विधानसभा (2016 से 21) को भंग कर दिया है।’’

तमिलनाडु में द्रमुक ने कुल 234 में से 133 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। अन्नाद्रमुक को 66 सीटें मिली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tamil Nadu Chief Minister Palaniswami resigns, Assembly dissolved

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे