लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने राज्य कर्मचारियों के डीए में की 4% की बढ़ोतरी, जानें कब से मिलेगा इसका लाभ

By भाषा | Updated: May 17, 2023 15:56 IST

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया है कि इस कदम से राजकोष पर सालाना 2,366.82 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ोतरी वित्तीय वर्ष की शुरुआत एक अप्रैल, 2023 से पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगी।डीए को 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया है।

चेन्नईः तमिलनाडु सरकार ने राज्य कर्माचारियों को तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया है कि इस कदम से राजकोष पर सालाना 2,366.82 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सरकार के इस फैसले से 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और परिवार पेंशन पाने वाले को लाभ होगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी वित्तीय वर्ष की शुरुआत एक अप्रैल, 2023 से पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगी। डीए को 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आगे भी जब केंद्र सरकार ऐसा कदम उठाएगी तो राज्य सरकार भी उसके अनुरूप डीए में बढ़ोतरी करेगी। 

टॅग्स :एमके स्टालिनTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष