लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: भाजपा आईटी सेल के प्रमुख निर्मल कुमार हुए AIADMK में शामिल, प्रदेश प्रमुख अन्नामलाई पर लगाया DMK के साथ सांठगांठ का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 6, 2023 09:24 IST

तमिलनाडु भाजपा आईटी सेल के प्रमुख सीटीआर निर्मल कुमार ने पार्टी के प्रदेश प्रमुख अन्नामलाई के खिलाफ आरोपों की बौछार करते हुए रविवार को ट्विटर पर अपना इस्तीफा दे दिया और एआईएडीएमके का हाथ थाम लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु भाजपा आईटी सेल के प्रमुख सीटीआर निर्मल कुमार ने दिया पार्टी से इस्तीफा भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई के खिलाफ लगाया डीएमके सरकार के मंत्री के साथ सांठगांठ का आरोपसीटीआर निर्मल कुमार ने भाजपा छोड़कर सूबे की विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके का हाथ थामा है

चेन्नई: साल 2024 के लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम का वक्त बचा है। इस बीच दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी का अंतर्कलह खुलकर सामने आ गया है। तमिलनाडु भाजपा आईटी सेल के प्रमुख सीटीआर निर्मल कुमार ने पार्टी के प्रदेश प्रमुख अन्नामलाई के खिलाफ आरोपों की बौछार करते हुए रविवार को ट्विटर पर अपना इस्तीफा दे दिया।

जानकारी के मुताबिक सीटीआर निर्मल कुमार ने भाजपा छोड़ने के बाद सूबे में विपक्ष की भूमिका निभा रही एआईएडीएमके का हाथ थामा है और इस्तीफा देते हुए उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई के खिलाफ आरोप लगाया है कि वो मौजूदा डीएमके सरकार के एक मंत्री के साथ गुप्त समझौते तहत चल रहे हैं।

निर्मल कुमार ने अपने इस्तीफे में सीधे तौर पर अन्नामलाई का नाम नहीं लिया लेकिन परोक्ष तौर पर उन्हें ही पार्टी छोड़ने के लिए जिम्मेदार बताया है। निर्मल ने इस्तीफे में कहा, "मैं उस व्यक्ति के साथ कैसे काम कर सकता हूं जो एक बाहरी मंत्री (डीएमके) के लिए आक्रामक तरीके से बात कर रहा है या फिर काम कर रहा है। उस मंत्री के साथ मेरी कानूनी लड़ाई है और वो पर्दे के पीछे से उससे बातचीत कर रहा है।"

इस्तीफे में अन्नामलाई को घेरते हुए निर्मल कुमार लिखते हैं, "कुल मिलाकर वह द्रविड़ मॉडल के मंत्रियों से भी बदतर हैं। वह व्यक्ति जो #420 मलाई है। वह न केवल भाजपा के लिए, बल्कि राज्य के लिए भी खतरनाक है। कुल मिलाकर भाजपा एक खतरनाक रास्ते पर जा रही है उस शख्स के वन-मैन शो के कारण, जो न पार्टी और न ही उसके कार्यकर्ताओं का सम्मान करता है।“

भाजपा छोड़ते हुए निर्मल ने गंभीर आरोप लगाया कि साल 2019 में अन्नामलाई के भाजपा प्रमुख बनने के बाद से तमिलनाडु में पार्टी का ढांचा बिगड़ गया है। निर्मल का आरोप है कि अन्नामलाई पार्टी के कई लोगों पर "निगरानी" रखते थे। उन्होंने कहा, "अपनी ही पार्टी के कैडर की जासूसी करना और उनके साथ जूते की तरह व्यवहार करना कितना शर्मनाक है।"

वहीं निर्मल के इन आरोपों के बीच अन्नामलाई के समर्थकों ने ट्विटर के जरिये निर्मल को संदेश दिया कि भाजपा छोड़ने वालों को गरिमापूर्ण तरीके से विदा होना चाहिए न कि आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पार्टी की छवि को खराब करना चाहिए। वहीं राज्य भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने भी ट्विटर पर निर्मल के पार्टी छोड़ने पर उनकी सफलता की कामना की है। 

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सीटीआर निर्मल कुमार एआईएडीएमके में शामिल होने के लिए महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी के चेन्नई स्थित आवास पर गए। एआईएडीएमके की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि निर्मल को पार्टी के प्राथमिक सदस्य के रूप में शामिल किया जा रहा है।

टॅग्स :Tamil NaduडीएमकेdmkAIADMK
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप