लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोरईक्कान्नू का 72 साल की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: November 1, 2020 10:59 IST

दोरईक्कान्नू तंजावुर जिले के पापनासम से 2006, 2011 और 2016 में तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता ने उन्हें 2016 में कैबिनेट में शामिल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआर दोरईक्कान्नू की तबीयत पिछले रविवार से हो गई थी ज्यादा खराबआर दोरईक्कान्नू का शनिवार रात 11.15 बजे हुआ निधन, 13 अक्टूबर को अस्पताल में कराया गया था भर्ती

चेन्नई: तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोरईक्कान्नू का शनिवार रात यहां निधन हो गया। वह कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे थे और 72 वर्ष के थे। कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ ए सेल्वराज की ओर से जारी एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि मंत्री का शनिवार रात को निधन हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि कृषि मंत्री आर दोरईक्कान्नू का शनिवार रात 11.15 बजे निधन हो गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मुश्किल वक्त में हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उनके परिजन के साथ हैं।’’ दोरईक्कान्नू को यहां 13 अक्टूबर को विल्लपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से यहां लाया गया था और उसके बाद से उनका यहां इलाज चल रहा था।

उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दोरईक्कान्नू के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि मंत्री के निधन के बारे में जानकर उन्हें दुख हुआ। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘दोरईक्कान्नू अपनी सादगी, विनम्रता, साफगोई, शासन कौशल और किसान समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे...।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने कृषि मंत्रालय को पूरी लगन के साथ संभाला और वहां अपनी मजबूत छवि बनाई। उनका असामयिक निधन तमिलनाडु के लोगों और खासतौर पर अन्नाद्रमुक पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’ पुरोहित ने मंत्री के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।

दोरईक्कान्नू की पिछले रविवार से उनकी तबियत ज्यादा खराब चल रही थी। अस्पताल ने सोमवार को कहा था कि उनका कोविड निमोनिया और उससे संबंधित जटिलताओं का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव