लाइव न्यूज़ :

74 साल के बुजुर्ग को किया फ्रीजर बॉक्स में बंद, परिवार कर रहा था मौत का इंतजार

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 14, 2020 15:52 IST

मामला उस समय सामने आया जब फ्रीजर बॉक्स को वापस लेने एजेंसी का एक कर्मचारी आया। उसने देखा कि बालासुब्रमणिया जीवत हैं और वह सांस लेने के लिए तड़प रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के सलेम जिले में एक 74 साल के गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग को परिवार वालों ने अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर फ्रीजर में बंद कर दिया। परिवार ने बुजुर्ग को मरने के लिए छोड़ दिया।

तमिलनाडु के सलेम जिले में एक 74 साल के गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग को परिवार वालों ने अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर फ्रीजर में बंद कर दिया और मरने के लिए छोड़ दिया। बीते दिन मंगलवार को फ्रीजर बॉक्स से बुजुर्ग को बचाया जा सका है। बुजुर्ग का नाम बालासुब्रमणिया कुमार है। इस घटना के बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरों के अनुसार, मामला उस समय सामने आया जब फ्रीजर बॉक्स को वापस लेने एजेंसी का एक कर्मचारी आया। उसने देखा कि बालासुब्रमणिया जीवत हैं और वह सांस लेने के लिए तड़प रहे हैं। इसके बाद उसने बुजुर्ग की सहायता लिए हल्ला मचाया। फ्रीजर बॉक्स को पीड़ित बुजुर्ग के भाई ने किराए पर लिया था। 

घटना की जांच कर रहे अधिकारियों ने कहा कि 74 वर्षीय व्यक्ति को हाल ही में गंभीर हालत में अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हालांकि, उनके भाई ने एक फ्रीजर बॉक्स मंगवाया था और उन पर आरोप लगे हैं कि वह बुजुर्ग के मरने का इंतजार कर रहे थे। एजेंसी के एक कर्मचारी ने फ्रीजर बॉक्स में बुजुर्ग को जीवित देखकर एक सूचना दी, जिसके बाद उन्हें बचाया जा सका है।

देवलिंगम, एक वकील जो शव ले जाने के लिए मुफ्त वाहन उपलब्ध कराता है, वह भी घटना के बारे में सुनकर आदमी के घर पहुंच गए। उन्होंने कहा "बुजुर्ग को पूरी रात अंदर रखा गया। एजेंसी के कर्मचारी ने घबराकर मुझे सतर्क कर दिया। मुझे परिवार ने बताया.. 'आत्मा नहीं बची है और हम इंतजार कर रहे हैं।"

इस मामले को लेकर पुलिस ने लापरवाही बरतने और किसी की जान जोखिम में डालने का केस कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बुजुर्ग एक निजी कंपनी से स्टोर कीपर के रूप में रिटायर्ड हैं। वह अपने विधुर भाई और एक भतीजी के साथ रहते हैं।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप