लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के तिरुपत्तूर में सड़क हादसे में 7 महिलाओं की मौत, 10 अस्पताल में भर्ती

By अनिल शर्मा | Updated: September 12, 2023 08:05 IST

तिरुपथुर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, "सुबह का समय था और दृश्यता कम थी और वैन एक शार्प मोड़ पर खड़ी थी, जो तेज रफ्तार मिनी ट्रक की वैन से टक्कर का कारण हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा सोमवार तड़के तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले के नटरामपल्ली के पास हुआ।सभी मृतक एक ही गांव के हैं और मैसूर के दो दिवसीय दौरे के बाद अपने गृहनगर लौट रहे थे।

तिरुपत्तूर: तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले के नटरामपल्ली के पास सड़क पर खड़ी एक पर्यटक वैन से सोमवार को तड़के एक ट्रक के टकरा जाने से कम से कम 7 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  गंभीर रूप से घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक एक ही गांव के हैं और मैसूर के दो दिवसीय दौरे के बाद अपने गृहनगर लौट रहे थे। गांव के सभी लोग दो वैन में सवार थे। नटरामपल्ली के पास एक वैन खराब हो गई और उसकी मरम्मत की जा रही थी। इसी बीच कुछ यात्री उतर कर सड़क के बीचोबीच बैठ गए। उसी समय, कृष्णागिरी से आ रहा एक मिनी ट्रक पहले मरम्मत की जा रही एक वैन से टकराया, जिसने बाद में बीच में उसके सामने बैठे लोगों को कुचल दिया।

तिरुपथुर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, "सुबह का समय था और दृश्यता कम थी और वैन एक शार्प मोड़ पर खड़ी थी, जो तेज रफ्तार मिनी ट्रक की वैन से टक्कर का कारण हो सकता है। इस घटना में सात महिलाओं की मौत हो गई।" अधिकारी ने कहा, मौके पर ही 10 लोगों को गंभीर चोटें आईं। जांच चल रही है और विवरण की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :Tamil NaduRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो