लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने लोगों से की अपील, कहा- कोरोना की तीसरी लहर के खतरे से बच्चों की सुरक्षा के लिए करें उपाय

By भाषा | Updated: June 22, 2021 07:36 IST

राज्य में रविवार से अब तक 2,113 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 14,43,456 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देममत बनर्जी ने कहा कि अस्पतालों के बाल रोग विभागों में बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ जिलों में, एक दिन में नए मामलों की संख्या गिरकर सात या आठ तक आ गई है।ममत बनर्जी ने कहा कि सरकार तीसरी लहर से निपटने के लिए व्यवस्था कर रही है।

बंगाल में कुल मिलाकर कोविड-19 की स्थिति में सुधार होने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोगों से महामारी की तीसरी लहर के खतरे के बीच बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी प्रकार के उपाय करने का आग्रह किया, क्योंकि विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि तीसरी लहर में बच्चों के लिए अधिक खतरा पैदा हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि राज्य में सोमवार को कोविड​​-19 के 1,879 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 14,83,586 तक पहुंच गए, जबकि संक्रमण के कारण 42 और मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 17,390 हो गई।

बनर्जी ने कहा, "बंगाल में कोविड-19 की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। राज्य में आठ चरणों के चुनाव के दौरान संक्रमण दर 32 फीसदी तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर चार फीसदी रह गई है।"एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार अस्पतालों में महिलाओं के लिए और बेड आवंटित करने की योजना बना रही है, क्योंकि सरकार तीसरी लहर से निपटने के लिए व्यवस्था कर रही है।

राज्य में सोमवार को 3,17,993 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इसके साथ ही, कम से कम एक खुराक लेने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,93,39,317 हो गई है।

टॅग्स :ममता बनर्जीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?