रविवार को दो घण्टे बंद रहेगा ताजमहल
By भाषा | Published: October 9, 2021 08:07 PM2021-10-09T20:07:50+5:302021-10-09T20:07:50+5:30
आगरा (उप्र), नौ अक्टूबर डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन रविवार को ताजमहल और आगरा किला का दीदार करेंगी। उनके आगरा दौरे के कारण रविवार सुबह ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ.बसंत कुमार स्वर्णकार ने यह सूचना दी है। इस सूचना के मुताबिक रविवार सुबह साढे़ आठ बजे से साढ़े दस बजे तक ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा,जबकि आगरा किला सुबह साढ़े नौ बजे से ग्यारह बजकर 50 मिनट तक तक बंद रखा जाएगा।
डेनमार्क की प्रधानमंत्री शनिवार रात को विशेष विमान से सीधे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी, जहां उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।