लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: तबलीगी जमात के सदस्य इलाज में सहयोग नहीं कर रहे, डॉक्टरों ने दिल्ली सरकार से कही ये बात

By भाषा | Updated: April 3, 2020 21:58 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि गाजियाबाद के अस्पताल में इस तरह की घटना में शामिल लोग ‘मानवता के दुश्मन’ हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने कहा कि अस्पताल में महिला कर्मियों के खिलाफ भद्दी टिप्पणियां करने और बदसलूकी करने के मामले में तबलीगी जमात के सदस्यों पर मामले दर्ज किये गए हैं।  बाद में इन लोगों को एक निजी शिक्षण संस्थान में बनाये गये अस्थायी पृथक वार्ड में भेज दिया गया।

नयी दिल्ली: दिल्ली के अनेक अस्पतालों के डॉक्टरों ने दिल्ली सरकार से शिकायत की है कि उनके यहां भर्ती तबलीगी जमात के सदस्य मेडिकल स्टाफ के साथ सहयोग नहीं कर रहे। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। डॉक्टरों ने उन अस्पतालों में और उनके बाहर सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है जहां मरकज से निकाले गये जमातियों को भर्ती कराया गया है।

एक डॉक्टर ने कहा कि तबलीगी जमात के दक्षिण दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज से निकाले गये कुछ रोगी डॉक्टरों की बात नहीं मानते और दवाएं नहीं लेना चाहते। राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के एक अन्य वरिष्ठ डॉक्टर ने दिल्ली सरकार से हाल ही में शिकायत की थी निजामुद्दीन मरकज से लाए गए लोग चिकित्सा कर्मियों के साथ सहयोग नहीं कर रहे।

गाजियाबाद में जिला अस्पताल में पृथक वार्ड में रखे गये तबलीगी जमात के सदस्यों द्वारा कथित रूप से नर्सों से बदसलूकी करने, उनके सामने भद्दी टिप्पणियां करने और पैंट उतारने का मामला पहले ही सामने आया है जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाया है। बाद में इन लोगों को एक निजी शिक्षण संस्थान में बनाये गये अस्थायी पृथक वार्ड में भेज दिया गया।

कुछ गाजियाबाद स्थित एमएमजी जिला अस्पताल के पृथक वार्ड में हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि गाजियाबाद के अस्पताल में इस तरह की घटना में शामिल लोग ‘मानवता के दुश्मन’ हैं। पुलिस ने कहा कि अस्पताल में महिला कर्मियों के खिलाफ भद्दी टिप्पणियां करने और बदसलूकी करने के मामले में तबलीगी जमात के सदस्यों पर मामले दर्ज किये गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष