लाइव न्यूज़ :

प्रिय विराट, ये लोग नफरत से भरे हुए हैं, कोई प्यार नहीं देता... भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली के समर्थन में राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2021 19:29 IST

भारतीय क्रिकेट टीम की करारी हार के बाद से विरोट कोहली को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और सोशल मीडिया में कई लोगों ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को यहां की पुलिस को नोटिस भेजा।दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नोटिस प्राप्त हो गया है।पुलिस पहले ही मामले का संज्ञान ले चुकी है और इसकी जांच हो रही है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणियां कर रहे लोगों पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि ये लोग नफरत से भरे हैं। उन्होंने कोहली का समर्थन किया और कहा कि वह ऐसे लोगों को माफ करें और टीम की रक्षा करें।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय विराट, ये लोग नफरत से भरे हुए हैं क्योंकि इन्हें कोई प्यार नहीं देता। इन्हें माफ करिये। टीम की रक्षा करिये।’’ राहुल गांधी ने यह टिप्पणी उस वक्त की है, जब टी-20 विश्व कप के शुरुआती दो मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम की करारी हार के बाद से विरोट कोहली को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और सोशल मीडिया में कई लोगों ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की हैं।

विराट कोहली के परिवार को ऑनलाइन धमकियों पर दिल्ली पुलिस को महिला आयोग का नोटिस

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के परिवार को धमकियां मिलने की मीडिया रपटों का स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को यहां की पुलिस को नोटिस भेजा। दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस उपायुक्त (साइबर) को नोटिस भेजा है । दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नोटिस प्राप्त हो गया है।

उन्होंने कहा पुलिस पहले ही मामले का संज्ञान ले चुकी है और इसकी जांच हो रही है। नोटिस में कहा गया कि टी20 विश्व कप में भारत की पाकिस्तान के हाथों हार के बाद विराट कोहली की नौ महीने की बेटी को बलात्कार की ऑनलाइन धमकियां मिल रही हैं । आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा ,‘‘ मोहम्मद शमी की मजहब के आधार पर ट्रोलिंग पर उनके समर्थन में कोहली के बयान के बाद भी कोहली पर ऑनलाइन हमले होने की खबरें हैं । यह गंभीर मसला है और तुरंत कार्रवाई की जरूरत है ।’’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें डीसीडब्ल्यू द्वारा जारी नोटिस मिला है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने पहले ही मामले का संज्ञान लिया है और हम सभी ट्वीट और संबंधित ट्विटर हैंडल (ट्विटर पर धमकी देने वाले) का विश्लेषण कर रहे हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।’’

महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से इस संबंध में दर्ज एफआईआर की प्रति जमा करने के लिये कहा है और आरोपियों का ब्यौरा मांगा है । आयोग ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने के लिये किये गए प्रयासों का भी छह नवंबर तक ब्योरा देने को कहा है।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपविराट कोहलीराहुल गांधीआईसीसीसोशल मीडियापाकिस्तान क्रिकेट टीमNew Zealand Institute for Security and Crime Science
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो