लाइव न्यूज़ :

डेरा प्रमुख गुरमीत राम पर स्वाति मालीवाल का हमला, बोलीं- "वो रेप और हत्या के सजायाफ्ता हैं, फौरन रद्द हो पेरोल"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 26, 2022 21:22 IST

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पेरोल पर रिहाई का विरोध करते हुए कहा कि वो रेप और हत्या के सजायाफ्ता हैं। ऐसे में उन्हें इस तरह आजाद करने से समाज में गलत संदेश जाएगा। फौरन उनकी पेरोल रद्द की जाए और वापस जेल भेजा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने डेरा प्रमुख राम रहीम की पेरोल का किया विरोधस्वाति मालीवाल ने कहा कि आखिर कैसे रेप और हत्या जैसे जघन्य अपराध के दोषी को पेरोल दी गई राम रहीम पेरोल पर बाहर आकर अपनी खराब छवि को बेहतर बना रहा है, उनकी पेरोल फौरन रद्द हो

दिल्ली:हरियाणा स्थित सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार द्वारा दिये गये पेरोल का विरोध करते हुए दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि आखिर सरकार कैसे किसी ऐसे व्यक्ति को पेरोल दे सकती है, जो रेप और हत्या के मामले में सजायाफ्ता हो।

उन्होंने कहा कि गुरमीत राम रहीम पेरोल पर बाहर आकर अपनी खराब छवि को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं और सत्संग के जरिये फिर से अपने भक्तों को इकट्ठा कर रहे हैं, यह तो पूरी तरह से कानून के खिलाफ है। आखिर कैसे उस आदमी को समाज को फ्री छोड़ा जा सकता है, जिसे अदालत ने रेप और हत्या का दोषी पाते हुए सजा दी हो।

गुरमीत राम रहीम पर तीखा हमला करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा, "गुरमीत राम रहीम एक बलात्कारी और हत्यारा है। हरियाणा सरकार का जब मन करता है वे उसे पैरोल पर छोड़ देते हैं। इस बार राम रहीम पैरोल पर रह कर जगह-जगह सतसंग कर रहा है और इस सतसंग में हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष और मेयर शामिल हो रहे हैं।"

इसके साथ ही स्वाति मालीवाल ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार से अपील की कि आखिर वो कैसे इस तरह के अपराधी को, जिसे कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कोर्ट ने इतने जघन्य मामले में सजा दे दी हो, वो बाहर आजाद घूम सकता है। राज्य सरकार राम रहीम का पेरोल रद्द करते हुए फौरन वापस जेल भेजे। स्वाति मालीवाल ने कहा, "गुरमीत राम रहीम अपनी छवि को साफ करने की कोशिश कर रहा है। हरियाणा सरकार से मेरी अपील है कि तुरंत इसकी पैरोल रद्द कर उसे जेल भेजा जाए।"

मालूम हो कि इससे पहले गुरमीत राम रहीम को मिले पेरोल और उसके द्वारा किये जा रहे सत्संग पर शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी आपत्ति उठा चुकी है। एसजीपीसी ने भी डेरा प्रमुख राम रहीम की कार्यशैली पर आपत्ति जताते हुए हरियाणा सरकार से उनकी पेरोल रद्द करने की अपील की थी।

बीते 22 अक्टूबर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख एडवोकेट हरजिंदर एस धामी ने गुरमीत राम रहीम द्वारा पंजाब के सुनाम में नाम चर्चा घर खोले जाने पर तीखा एतराज जताते हुए कहा कि राम रहीम की कार्यशाली के सिख भावनाएं आहत हो सकती हैं और ऐसे में कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। इसलिए सरकार राम रहीम की गतिविधियों पर फौरन अंकुश लगाते हुए फौरी कार्रवाई करते हुए यह सुनिश्चित करे कि सुनाम में उनके द्वारा किसी भी तरह की ऐसा कार्य न किया जाए जिससे धार्मिक सद्भाव खराब हो।

दरअसल एसजीपीसी ने डेरा प्रमुख राम रहीम द्वारा पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम में डेरा का नया वर्चुअल संवाद केंद्र खोले जाने की घोषणा पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि इसके कारण सिख समुदाय में भारी गहमागहमी है और अगर सुनाम में सच्चा सौदा का डेरा खोला जाएगा तो कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है।

टॅग्स :स्वाति मालीवालगुरमीत राम रहीमहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया