स्वरा भास्कर ने CAA के खिलाफ देश को जगाने के लिए जामिया के छात्रों को दिया धन्यवाद, जानें छात्रों से क्या कहा!

By भाषा | Published: January 1, 2020 07:35 PM2020-01-01T19:35:53+5:302020-01-01T19:45:24+5:30

अभिनेत्री ने कहा कि ‘टुकड़े टुकड़े’ गैंग जैसे शब्दों और सीएए एवं राष्ट्रीय नागरिकता पंजी जैसे कानूनों के माध्यम से नफरत को वैध बनाया जा रहा है।

Swara Bhaskar thanked Jamia students for awakening the country against CAA, know what! | स्वरा भास्कर ने CAA के खिलाफ देश को जगाने के लिए जामिया के छात्रों को दिया धन्यवाद, जानें छात्रों से क्या कहा!

स्वरा भास्कर ने CAA के खिलाफ देश को जगाने के लिए जामिया के छात्रों को दिया धन्यवाद, जानें क्या कहा!

Highlightsसीएए को ‘निशाना बनाने वाला’ कानून बताते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत के संविधान पर हमला है। वह नये कानून के विरोध में विश्वविद्यालय के बाहर एक जनसभा में शिरकत करने पहुंची थी। 

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पूरे देश को जगाने को लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों की बुधवार को प्रशंसा की और दावा किया कि यह ‘निशाना बनाने वाला’ कानून है। उन्होंने कहा, ‘‘‘ हम देर से जागे हैं लेकिन अब हम जाग गये हैं। आपने पूरे देश को जगा दिया है। हम यहां आपका धन्यवाद अदा करने आए हैं।’’

अभिनेत्री ने कहा कि ‘टुकड़े टुकड़े’ गैंग जैसे शब्दों और सीएए एवं राष्ट्रीय नागरिकता पंजी जैसे कानूनों के माध्यम से नफरत को वैध बनाया जा रहा है। सीएए को ‘निशाना बनाने वाला’ कानून बताते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत के संविधान पर हमला है।

वह नये कानून के विरोध में विश्वविद्यालय के बाहर एक जनसभा में शिरकत करने पहुंची थी। 

Web Title: Swara Bhaskar thanked Jamia students for awakening the country against CAA, know what!

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे