लाइव न्यूज़ :

स्वामी प्रसाद मौर्य आज अदालत की तारीख पर नहीं हुए हाजिर, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2022 17:56 IST

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमण्डल के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को धार्मिक भावनाएँ भड़काने के सात साल पुराने मामले में 12 जनवरी को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होना था।

Open in App
ठळक मुद्दे2017 में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। कोर्ट ने अगली सुनवाई 24 जनवरी तय की है।वारंट 7 साल पुराने केस मामले में जारी हुआ है।

सुलतानपुरः उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ सुल्तानपुर में एमपी-एमएलए अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, जिन्होंने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। कोर्ट ने उन्हें 24 जनवरी से पहले पेश होने को कहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2016 में इस मामले पर स्टे ले लिया था।

ये वारंट 7 साल पुराने केस मामले में जारी हुआ है। 12 जनवरी को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन हाजिर नहीं हुए। सात साल पहले जब वह बसपा में थे तो उन पर सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया गया था। मौर्य को 24 जनवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगा था। 2014 में बसपा में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने पूजा न करने का बयान दिया था। हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। तभी से इनके खिलाफ मामला चल रहा है। ये वारंट नया नहीं है। ये मामला पहले से चल रहा है।

बुधवार को सुलतानपुर की एक अदालत ने देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता अनिल तिवारी ने बताया कि देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मौर्य के खिलाफ 18 दिसंबर 2014 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

लेकिन इस मामले में मौर्य ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था। उन्होंने बताया कि छह माह की अवधि पूरी हो जाने पर अदालत में आज 12 जनवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य को हाजिर होने था, मगर उनके उपस्थित नहीं होने पर अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। मामले में अगली सुनवाई अब 24 जनवरी को होगी।

योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर खुलासा करते हुए कहा कि शुक्रवार, 14 जनवरी को सपा का दामन थामेंगे और भाजपा में वापस जाने का सवाल पैदा नहीं होता है। बता दें कि, यूपी में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए योगी सरकार के श्रम, रोजगार और समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022स्वामी प्रसाद मौर्यउत्तर प्रदेशBJPकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर