लाइव न्यूज़ :

निलंबित होने के बावजूद त्यागी की गिरफ्तारी के लिए तीन राज्यों मे भटकते रहे फेज-2 थाना के पूर्व प्रभारी, आरोपी नेता को पकड़ने में निभाई अहम भूमिका

By भाषा | Updated: August 10, 2022 07:46 IST

भाजपा नेता और गौतम बुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने मंगलवार को श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के स्वाभिमान को चोट पहुंचाने वाले अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी श्रीकांत त्यागी को मंगलवार दिन में मेरठ से गिरफ्तार किया गया था।वह पिछले शुक्रवार से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

नोएडाः नोएडा में महिला से दुर्व्यवहार के मामले में निलंबित फेज-2 थाना के पूर्व प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने आरोपी श्रीकांत त्यागी को पकड़वाने में अहम भूमिका निभायी है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि निलंबित होने के बावजूद उपाध्याय ने हार नहीं मानी और त्यागी की गिरफ्तारी के लिए तीन राज्यों मे भटकते रहे। त्यागी पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान पुलिस आयुक्त ने बताया, ‘‘श्रीकांत की गिरफ्तारी में सुजीत उपाध्याय की अहम भूमिका रही है। निलंबित होने के बाद मायूस होकर घर बैठने के बजाय उन्होंने अपराधी को पकड़वाने में रात-दिन एक कर दिया। इसलिए वह उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा इनाम के हकदार बन गए हैं।’’ 

नोएडा हाउसिंग सोसाइटी में अपने अवैध निर्माण का विरोध करने वाली एक महिला को अपशब्द कहने और उससे मारपीट करने के आरोपी त्यागी को मंगलवार दिन में मेरठ से गिरफ्तार किया गया था। वह पिछले शुक्रवार से फरार था और नोएडा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

भाजपा नेता और गौतम बुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने मंगलवार को श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के स्वाभिमान को चोट पहुंचाने वाले अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘अंततः नोएडा में बहन के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधी की गिरफ्तारी हो ही गयी। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व को धन्यवाद। आज के उत्तर प्रदेश में हमारी बेटियों, बहनों और माताओं के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।’’

नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में हुई एक महिला से बदसलूकी के मामले में सांसद महेश शर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए कहा था, ‘‘मुझे यह कहते हुए शर्म आ रही है कि यह सब तब हो रहा है जब हमारी (भाजपा) सरकार सत्ता में है।’’

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत