लाइव न्यूज़ :

भाजपा के निलंबित विधायक राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने फिर से किया अरेस्ट, जानें क्या है पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 25, 2022 17:31 IST

तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद में निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह को गिरफ्तार किया। इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देआपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।हैदराबाद में मंगलवार को और बीती रात विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था।

हैदराबादः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित विधायक टी राजा सिंह पर पुलिस ने फिर से एक्शन लिया है। हैदराबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को निवारक निरोधक प्रावधान के तहत फिर से गिरफ्तार कर लिया। इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 

हैदराबाद पुलिस ने कहा कि सेंट्रल जेल, चेरियापल्ली भेजा जाएगा।  पुलिस ने कहा कि निलंबित भाजपा विधायक को (निवारक निरोधक अधिनियम) 1986 के तहत दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। टी राजा सिंह को इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि, उस दिन बाद में एक स्थानीय अदालत ने राजा सिंह को रिहा कर दिया था क्योंकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते समय उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया था। हैदराबाद में मंगलवार को और बीती रात विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था।

टॅग्स :टी राजा सिंहहैदराबादBJPतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?