लाइव न्यूज़ :

असम में संदिग्ध उल्फा (आई) चरमपंथियों ने ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों को अगवा किया

By भाषा | Updated: April 21, 2021 11:22 IST

Open in App

शिवसागर (असम), 21 अप्रैल ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) के तीन कर्मचारियों को असम-नगालैंड सीमा पर शिवसागर जिले में कंपनी के लकवा तेल क्षेत्र से संदिग्ध उल्फा (आई) के उग्रवादियों ने अगवा कर लिया।

सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) ने एक बयान में कहा कि शिवसागर के लकवा क्षेत्र में ओएनजीसी के रिग साइट से बुधवार को तड़के अज्ञात सशस्त्र लोगों ने तीन कर्मचारियों को अगवा कर लिया।

ओएनजीसी के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि तीनों कर्मचारियों की पहचान- कनिष्ठ तकनीशियन (उत्पादन) एम एम गोगोई, रितुल सैकिया और कनिष्ठ इंजीनियरिंग सहायक अलाकेश सैकिया के तौर पर की गई है।

बयान में कहा गया, “अगवा किए गए कर्मचारियों को शरारती तत्वों द्वारा ओएनजीसी के ही एक वाहन में ले जाया गया। बाद में वह वाहन असम-नगालैंड सीमा के करीब निमोनागढ़ जंगल के पास खाली मिला।”

शिवसागर जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस अपहरण के पीछे संदिग्ध उल्फा (आई) उग्रवादी हैं और वे नगालैंड होते हुए भाग गए।

उन्होंने कहा, “ये बहुत प्रारंभिक बाते हैं। हम कुछ जांच के बाद ही इसके बारे में बात कर पाएंगे।”

अभी तक फिरौती या किसी अन्य चीज की मांग नहीं की गई है।

ओएनजीसी ने कहा कि स्थानीय पुलिस के पास पहले ही शिकायत दर्ज करा दी गई है और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

इसने कहा, “स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है और ओएनजीसी उच्च अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos