लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः नारायणपुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने यात्री बस को किया आग के हवाले, फोन और पैसे भी लूटे

By भाषा | Updated: August 13, 2019 18:46 IST

छत्तीसगढ़ः बीती रात नारायणपुर जिला मुख्यालय से पड़ोसी जिला कोंडागांव के लिए यात्री बस रवाना हुई थी। बस जब बेनूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत काकोड़ी पुल के पास पहुंची तब हथियारबंद संदिग्ध नक्सलियों ने बस को घेर लिया और सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया। इसके बाद आग के हवाले कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक यात्री बस में आग लगा दी तथा यात्रियों से लूटपाट की। नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को दूरभाष पर भाषा को बताया कि जिले के बेनूर थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने निजी यात्री बस में आग लगा दी तथा यात्रियों से मोबाइल फोन और पैसे लूट लिये हैं।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक यात्री बस में आग लगा दी तथा यात्रियों से लूटपाट की। नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को दूरभाष पर भाषा को बताया कि जिले के बेनूर थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने निजी यात्री बस में आग लगा दी तथा यात्रियों से मोबाइल फोन और पैसे लूट लिये हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती रात नारायणपुर जिला मुख्यालय से पड़ोसी जिला कोंडागांव के लिए यात्री बस रवाना हुई थी। बस जब बेनूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत काकोड़ी पुल के पास पहुंची तब हथियारबंद संदिग्ध नक्सलियों ने बस को घेर लिया और सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया।अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों तथा बस चालक और परिचालक के नीचे उतारने के बाद संदिग्ध नक्सलियों ने बस में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटनास्थल से भागने से पहले उन्होंने यात्रियों से उनका मोबाइल फोन और पैसे भी लूट लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा नक्सलियों की खोज शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस घटना को नक्सलियों द्वारा अंजाम दिया गया है। हालंकि नक्सली इस तरह आगजनी की घटना करने के दौरान यात्रियों को नहीं लूटते हैं।उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि अपराधियों का समूह भी इस घटना में शामिल हो सकता है। इस संबंध में सही जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी। 

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी