लाइव न्यूज़ :

ईरान से तेल खरीदने का फैसला लोकसभा चुनावों के बाद: सुषमा स्वराज

By स्वाति सिंह | Updated: May 15, 2019 09:04 IST

यह बातचीत अमेरिका द्वारा भारत और सात अन्य देशों को ईरान से तेल खरीदने को लेकर दी गई छह माह की छूट की समय  खत्म किये जाने के 12 दिन बाद हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने पिछले साल मई में ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर हुए समझौते से खुद को अलग कर लिया था।प्रतिबंधों के बाद अमेरिका ने भारत सहित आठ देशों को ईरान से तेल आयात में कमी लाने और धीरे-धीरे इसे बंद करने के लिए छह महीने तक का समय दिया था। 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को भारत आए ईरान के विदेश मंत्री जावेद जारिफ से बातचीत के बाद बताया कि तेल खरीदे जाने पर फैसला लोकसभा चुनावों के बाद लिया जाएगा। सुषमा स्वराज ने कहा 'चुनावों के बाद यह फैसला भारत की वाणिज्यिक जरूरतों, ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।'

यह बातचीत अमेरिका द्वारा भारत और सात अन्य देशों को ईरान से तेल खरीदने को लेकर दी गई छह माह की छूट की समय  खत्म किये जाने के 12 दिन बाद हो रही है।

अमेरिका ने पिछले साल मई में ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर हुए समझौते से खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद ईरान पर प्रतिबंध फिर से लागू हो गए। प्रतिबंधों के बाद अमेरिका ने भारत सहित आठ देशों को ईरान से तेल आयात में कमी लाने और धीरे-धीरे इसे बंद करने के लिए छह महीने तक का समय दिया था। 

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और इस खाड़ी देश के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जरीफ का यह दौरा हो रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा 'विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ के बीच पॉजिटिव चर्चा हुई।अफगानिस्तान समेत वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति पर विचारों का अच्छा आदान-प्रदान हुआ।'

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि स्वराज ने जोर देकर कहा कि चुनाव के बाद इस पर देश की ऊर्जा सुरक्षा, वाणिज्यिक सोच-विचार और आर्थिक हितों को ध्यान में रखकर फैसला किया जाएगा। 

सूत्रों ने कहा कि बैठक में जरीफ ने राष्ट्रपति हसन रुहानी द्वारा आठ मई को किये गए फैसलों का जिक्र किया जिनमें संवर्धित यूरेनियम और भारी जल के निर्यात से संबंधित फैसला भी शामिल है। 

सूत्रों के मुताबिक ईरानी विदेश मंत्री ने देश के तेल और बैंकिंग चैनलों को फिर से बहाल करने के लिये ईयू-3 और अन्य पक्षों को संयुक्त समग्र कार्य योजना पर अमल के लिये दी गई 60 दिनों की समयसीमा का भी जिक्र किया। 

सूत्रों ने कहा कि मंगलवार को भारत यात्रा पर पहुंचे जरीफ के साथ बैठक में भारतीय पक्ष ने बताया कि भारत चाहता है कि सभी पक्ष अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करें और शांतिपूर्ण तरीके से रचनात्मक रूप से इसमें शामिल होना चाहिए। 

बता दें कि ईरान कुल 2.3 मिलियन बैरल तेल का उत्पादक है। इसके साथ ही ईरान भारत को तेल आयातित करने वाला दूसरा सबसे बड़ा स्तोत्र है।

टॅग्स :सुषमा स्वराजईरानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं