लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा को बताया एहसान फरामोश, कहा- नरेन्द्र मोदी पांच साल में केवल उनके बेटे की शादी में गए

By विकास कुमार | Updated: January 15, 2019 19:28 IST

जब सुशील मोदी से शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जितना भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दिया है, उतना और कहीं नहीं मिलता. लेकिन फिर भी वो लगातार पार्टी विरोधी काम में लगे हुए हैं.

Open in App

सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें एहसान फरामोश बताया है. एक निजी चैनल के कार्यक्रम में सिन्हा ने नरेन्द्र मोदी को फर्जी चाय वाला बताया था. इसके एक दिन पहले ही उन्होंने नरेन्द्र मोदी को भिखारी बताया था. 

एबीपी के 'बिहार सम्मलेन' कार्यक्रम में जब सुशील मोदी से शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जितना भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दिया है, उतना और कहीं नहीं मिलता. लेकिन फिर भी वो लगातार पार्टी विरोधी काम में लगे हुए हैं. नरेन्द्र मोदी पिछले पांच साल में केवल उनके बेटे की शादी में गए. 

यही नहीं उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा पर उन्होंने भ्रष्टाचारी लालू यादव का साथ देने का आरोप लगाया. सुशील मोदी के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी कैबिनेट में मात्र 7 महीने स्वास्थय मंत्री रहे और 10 महीने जहाजरानी मंत्री रहे. इसका कारण भी उनसे पूछा जाना चाहिए. उन्होंने ये भी इशारा किया कि इस बार सिन्हा का टिकट कट सकता है. 

इसी कार्यक्रम में बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि  देश को गांधी-नेहरु परिवार ने आगे बढ़ाया है और अगर आज इंदिरा गांधी कांग्रेस में होती हो मैं बीजेपी में नहीं होता. इसके साथ ही उन्होंने यूपी में सपा और बसपा के गठबंधन को सोने पर सुहागा बताया. अपनी ही पार्टी के खिलाफ उनके बयानों की फेहरिस्त काफी लम्बी होती चली जा रही है. 

शत्रुघ्न  सिन्हा पटना साहिब से चुनाव लड़ते हैं. इस सीट को कायस्थ बहुल माना जाता है. इसके कारण शत्रुघ्न  इस बार भी अपनी दावेदारी इसी सीट से करना चाह रहे हैं. लेकिन ये भी कयास लगाये जा रहे हैं कि चुनाव पूर्व वो राजद ज्वाइन कर सकते हैं और उन्होंने इन संभावनाओं को खारिज भी नहीं किया है.

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीशत्रुघ्न सिन्हानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस