लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी: ईसाई मित्र से की शादी, मेहमानों को भोज के बजाय सिर्फ़ कोल्ड ड्रिंक पिलाई, बेटे की शादी में भी नहीं छपवाए कार्ड, जानें निजी जीवन के बारे में

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 14, 2024 12:02 IST

साल 1987 में सुशील मोदी ने जेस्सी जॉर्ज से शादी की। जेस्सी सुशील मोदी की मित्र हैं और ईसाई धर्म से हैं। पढ़ाई के दोनों के बीच प्रेम हुआ तो दोनों ने विवाह किया। इस शादी की सबसे खास बात थी सादगी।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता सुशील मोदी अब हमारे बीच नहीं हैंनिजी जीवन में हमेशा लीक से हट कर चलने वाले इंसान थेसाल 1987 में सुशील मोदी ने जेस्सी जॉर्ज से शादी की

Sushil Kumar Modi: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी अब हमारे बीच नहीं हैं। महीनों तक कैंसर से जूझने के बाद सोमवार, 13 मई की रात उन्होंने आखिरी सांस ली। एक दशक से अधिक समय तक बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने वाले सुशील मोदी को एक कुशल राजनेता तो थे ही, इसके अलावा वह निजी जीवन में भी हमेशा लीक से हट कर चलने वाले इंसान थे। 

सुशील मोदी का निजी जीवन

सुशील मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को हुआ था। उनके पिता मोती लाल मोदी और माता का नाम रत्ना देवी था। साल 1987 में सुशील मोदी ने जेस्सी जॉर्ज से शादी की। जेस्सी सुशील मोदी की मित्र हैं और ईसाई धर्म से हैं। पढ़ाई के दोनों के बीच प्रेम हुआ तो दोनों ने विवाह किया। इस शादी की सबसे खास बात थी सादगी। जिस समय समाज के ऊपरी और सक्षम तबके में शादियों में खर्च कर के दिखावा करने का चलन था, उस समय सुशील मोदी और जेस्सी की शादी बेहद सादगी से हुई। 

सुशील मोदी और जेस्सी की शादी ने खूब सुर्खियां भी बटोरीं। एक तो यह अंतरधार्मिक विवाह था। दूसरे अपनी शादी में सुशील मोदी ने मेहमानों को भोज के बजाय सिर्फ़ कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी। सुशील मोदी ने शादियों में दिखावा न करने और सादगी का मूल्य जीवन भर निभाया। अपने बेटे की शादी में न तो दहेज लिया और न ही किसी तरह का दिखावा किया। उन्होंने शादी के कार्ड भी नहीं छपवाए। 

राजनीतिक सफर

सुशील कुमार मोदी समाजवादी पृष्ठभूमि के नेता थे और जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन से प्रभावित थे। पटना विश्वविद्यालय में 1973 में जिस लालू यादव अध्यक्ष बने थे, तब  उनकी टीम में महासचिव सुशील मोदी ही थे। बाद में दोनों राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी हो गए। उन्होंने बिगार के उपमुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के साथ-साथ 2005 से 2013 तक और फिर 2017 से 2020 तक बिहार के वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने बिहार में विभिन्न एनडीए सरकार के गठन और झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीBJPबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट