लाइव न्यूज़ :

Sushil Kumar Modi Cancer: 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहे हैं 'मोदी', लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 3, 2024 12:27 IST

Sushil Kumar Modi Cancer: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकैंसर से जूझ रहे हैं सुशील मोदी एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे

Sushil Kumar Modi Cancer: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दिया है। सुशील ने लिखा कि मैं पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं । अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है । लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। पीएम को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि सुशील कुमार मोदी बिहार में बीजेपी के दिग्गज नेताओं में से एक रहे हैं। वह नीतीश-बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार में बतौर डिप्टी सीएम के पद पर रहे। चूंकि, लोकसभा चुनाव नजदीक है और उनकी उपयोगिता को देखते हुए उन्हें बीजेपी ने चुनाव घोषणा-पत्र समिति में बिहार से सदस्य भी बनाया था। बीजेपी ने 30 मार्च को 27 लोगों की एक लिस्ट जारी की थी। 

मोदी का राजनीतिक करियर 3 दशक पुराना

सुशील मोदी का राजनीतिक ग्राफ काफी लंबा है। उन्होंने राजनीति को करीब 33 साल दिए। तीन दशक से ज्यादा समय में वह राज्यसभा से लोकसभा और बिहार के डिप्टी सीएम पदों पर रहे हैं। लेकिन, कैंसर जैसी बीमारी के चलते उन्होंने चुनाव प्रचार से दूरी बनाई है। 

दिग्गजों ने की प्रार्थना

लोकसभा चुनाव से बीजेपी उम्मीदवार व बीजेपी के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि आप जल्द स्वस्थ हो। आपके अंदर की शक्ति और जीवट को मैं पहचानता हूं और लंबे समय से मैं जानता हूं। आप बीमारी पर विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।

पीएम का 4 अप्रैल को बिहार दौर

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर विजयी रथ चलाने के लिए पीएम मोदी 4 अप्रैल को बिहार में चुनावी शंखनाद फूकेंगे। बीजेपी और उनके साथ गठबंधन में शामिल पार्टियों को विश्वास है कि एनडीए बिहार की 40 की 40 सीट जीतने में कामयाब होंगे।

टॅग्स :बिहारमोदीआरजेडीजेडीयूलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी