लाइव न्यूज़ :

पाक में ‘सर्जिकल स्ट्राइक्स’ ने जनता को आश्वस्त किया कि भारत मोदी सरकार के नेतृत्व में सुरक्षित: शाह

By भाषा | Updated: January 17, 2021 19:47 IST

Open in App

बेलगावी, 17 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां कहा कि उरी और पुलवामा में आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान में की गई ‘सर्जिकल स्ट्राइक्स’ ने जनता को आश्वस्त किया कि देश की सीमाएं नरेन्द्र मोदी नीत भाजपा सरकार के नेतृत्व में सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि संकल्पबद्ध सरकार ने 2014 और 2019 के बीच उरी और पुलवामा में हुए आतंकी हमलों का कड़ा जवाब दिया था।

शाह ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने पाकिस्तान के भीतर दो बार ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की और वहां आतंकवादियों का खात्मा किया।’’

वह कर्नाटक में हालिया पंचायत चुनाव में जीते भाजपा उम्मीदवारों का अभिनंदन करने के लिए आयोजित कार्यक्रम ‘जनसेवक समावेश’ में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि ‘सर्जिकल स्ट्राइक्स’ ने जनता को भरोसा दिया कि राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं क्योंकि मोदी प्रधानमंत्री हैं और देश में भाजपा की सरकार है।

शाह ने कहा कि कुल 5,470 गांवों में से 3,142 गांवों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

उन्होंने शनिवार को शुरू हुए राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के संदर्भ में कहा कि दोनों टीके सुरक्षित हैं और इस कवायद पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद नजर रख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम