लाइव न्यूज़ :

सूरत आग : दमकल विभाग के दो अधिकारियों पर चला कानूनी चाबुक, ‘लापरवाही’ के मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 1, 2019 03:06 IST

सूरत के सरथना इलाके में चार मंजिला कला एवं शिल्प कोचिंग संस्थान ‘तक्षशिला आर्केड’ में 24 मई को लगी भीषण आग में 18 छात्राओं समेत 22 छात्रों की मौत हो गयी।

Open in App

कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने की घटना के दो सप्ताह बाद सूरत दमकल विभाग के दो अधिकारियों को लापरवाही के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को घटना के बाद निलंबित कर दिया गया था। सूरत अपराध शाखा ने गुरुवार रात यह गिरफ्तारी की।

पुलिस के अनुसार दोनों अधिकारियों ने सार्थना के तक्षशिला आर्केड स्थित चार मंजिला इमारत में अग्नि सुरक्षा संबंधी समीक्षा सही से नहीं की थी, जहां 24 मई को आग लगी थी। अपराध शाखा की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दमकल विभाग के उप प्रमुख एस के आचार्य (54) और पूर्वी क्षेत्र के दमकल प्रभारी कीर्ति मोड़ (40) को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया।

सूरत नगर पालिका (एसएमसी) ने घटना के बाद दोनों को अग्नि सुरक्षा संबंधी समीक्षा सही से ना करने के मामले में निलंबित कर दिया था। उसने कहा कि सूरत शहर के सभी दमकल अधिकारियों को एसएमसी द्वारा उनके क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा संबंधी समीक्षा करने का निर्देश दिया जाता है।

गौरलतब है कि सूरत के सरथना इलाके में चार मंजिला कला एवं शिल्प कोचिंग संस्थान ‘तक्षशिला आर्केड’ में 24 मई को लगी भीषण आग में 18 छात्राओं समेत 22 छात्रों की मौत हो गयी।

टॅग्स :गुजरातसूरतभीषण आगअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए