‘सूरज पर मंगल भारी’ फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी

By भाषा | Published: November 9, 2020 04:10 PM2020-11-09T16:10:13+5:302020-11-09T16:10:13+5:30

'Suraj Par Mangal Heavy' movie to be released in theaters on November 15 | ‘सूरज पर मंगल भारी’ फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी

‘सूरज पर मंगल भारी’ फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी

मुम्बई, नौ नवंबर अभिनेता मनोज बाजपेयी की हास्य फिल्म ‘सूरज पर मंगल भारी’ 15 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख ने भी भूमिकाएं निभाई हैं।

जी स्टूडियोज ने सोमवार को घोषणा की कि अभिषेक शर्मा निर्देशित यह फिल्म दिवाली पर देशभर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

नब्बे के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म शादी के जासूस की कहानी है ।फिल्म में अन्नू कपूर, मनोज पहवा, सीमा पहवा, सुप्रिया पिलगांवकर, नेहा पेंडसे, मनुज शर्मा, नीरज सूद, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, करिश्मा तन्ना एवं वंशिखा शर्मा ने भी अभिनय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Suraj Par Mangal Heavy' movie to be released in theaters on November 15

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे