लाइव न्यूज़ :

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा था, राहुल गांधी सावरकर नहीं है, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने तंज कसते हुए कही ऐसी बात

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 18, 2023 16:23 IST

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए गए बयान के बाद से भाजपा भी राहुल गांधी के पीछे पड़ी है। एक तरफ राहुल गांधी का कहना है कि मेरे ऊपर सदन में आरोप लगाया है तो मेरा हक है कि मैं सदन में अपनी बात रखूं। राहुल गांधी का आरोप है कि बीजेपी उन्हें संसद में बोलने नहीं दे रही है। वहीं भाजपा का कहना है कि विदेशों में भारतीय लोकतंत्र की आलोचना कर भारतीयों की भावनाओं का अपमान करना राहुल गांधी की आदत है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के बयान पर हंगामा जारीसुप्रिया श्रीनेत ने कहा, राहुल सावरकर नहीं हैफिल्ममेकर अशोक पंडित ने कटाक्ष किया

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ब्रिटेन की कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए गए कथित भारत विरोधी बयान के बाद से शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी का दौर थम नहीं रहा है। हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा था कि राहुल सावरकर नहीं हैं जो माफी मांगेंगे। अब सुप्रिया श्रीनेत के बयान पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कटाक्ष किया है।

बता दें कि एक वीडियो में सुप्रिया श्रीनेत ने कहा था, "राहुल गांधी उस पार्टी और परिवार से आते हैं, जो इस देश की आजादी के लिए लड़ा है। जिसने इस देश को अखंड रखने के लिए कुर्बानी दी है। ये भूले नहीं, राहुल गांधी उस खून के वारिस हैं जिसने पाकिस्तान के दो टुकड़े करकर बांगलादेश को जन्म दिया और भूगोल को बदल दिया। ये तो बिल्कुल न भूलें कि उनका नाम राहुल गांधी है राहुल सावरकर नहीं जो माफी मांगेंगे।"

अब इसी वीडियो पर तंज कसते हुए अशोक पंडित ने ट्विटर पर लिखा, "इसी को दुर्भाग्यशाली कहते हैं और फिर जो एक वाक्य सही नहीं बोल सकता उसका तो नाम सावरकर हो ही नहीं सकता।"

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए गए बयान के बाद से भाजपा भी राहुल गांधी के पीछे पड़ी है। एक तरफ राहुल गांधी का कहना है कि मेरे ऊपर सदन में आरोप लगाया है तो मेरा हक है कि मैं सदन में अपनी बात रखूं। राहुल गांधी का आरोप है कि बीजेपी उन्हें संसद में बोलने नहीं दे रही है।

वहीं भाजपा का कहना है कि विदेशों में भारतीय लोकतंत्र की आलोचना कर भारतीयों की भावनाओं का अपमान करना राहुल गांधी की आदत है। बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद ने आरोप लगाया और कहा, "निराधार बातें करना उनकी आदत हैं। न ही उन्होंने आज एक बार भी कहा कि वह अमेरिका और यूरोप के हस्तक्षेप की अपनी टिप्पणी का खंडन कर रहे हैं। राहुल गांधी को भारत की विदेश नीति के बारे में अपनी जानकारी दुरुस्त करनी चाहिए। आप इस क्षेत्र में नौसिखिए हैं, फिर भी आप बोलते हैं। राहुल गांधी देश की विदेश नीति को कितना समझते हैं इस पर भी बहस करने की जरूरत है।"

बता दें कि भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी से माफी के लिए पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा।

टॅग्स :राहुल गांधीSupriya Shrinetकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत