लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने नृशंस हत्याकांड में मौत की सजा देने पर लगाई रोक, रिकॉर्ड मांगे

By भाषा | Updated: October 29, 2020 10:22 IST

पीठ ने कहा, ‘‘क्या वह (सिंह) किसी तरह का दानव है या क्या है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपके मुवक्किल ने अत्यंत बुरा काम किया है। उसने पेट क्यों फाड़ा और उसमें कपड़े क्यों रखे? क्या वह कोई सर्जन है या क्या है?’’

Open in App
ठळक मुद्दे उच्चतम न्यायालय ने हत्या के एक मामले में दोषी करार दिये गये शख्स को सुनाई गयी मौत की सजा देने पर बुधवार को रोक लगा दी। नृशंस हत्याकांड में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी थी और उसका पेट काटकर कुछ अंग निकाल लिये गये थे।

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने हत्या के एक मामले में दोषी करार दिये गये शख्स को सुनाई गयी मौत की सजा देने पर बुधवार को रोक लगा दी। नृशंस हत्याकांड में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी थी और उसका पेट काटकर कुछ अंग निकाल लिये गये थे। दोषी मोहन सिंह की एक अपील पर सुनवाई कर रही प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘अनुमति प्रदान की जाती है। इस बीच मौत की सजा देने पर रोक रहेगी। रिकॉर्ड मंगाए जाएं।’’

शीर्ष अदालत सिंह को 2019 में दर्ज मामले में एक निचली अदालत द्वारा सुनाई गयी मौत की सजा को बरकरार रखने वाले राजस्थान उच्च न्यायालय के सात अगस्त के फैसले के खिलाफ अपील पर सुनवाई कर रही थी। पीठ ने सिंह की ओर से पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा से कहा कि उसने कभी ऐसा हत्याकांड नहीं सुना जिसमें आरोपी ने पीड़ित का पेट काट दिया हो।

पीठ में न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम भी थे। पीठ ने कहा, ‘‘क्या वह (सिंह) किसी तरह का दानव है या क्या है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपके मुवक्किल ने अत्यंत बुरा काम किया है। उसने पेट क्यों फाड़ा और उसमें कपड़े क्यों रखे? क्या वह कोई सर्जन है या क्या है?’’लूथरा ने बताया कि सिंह सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, मामले में प्राथमिकी पिछले साल मई में दर्ज की गयी थी। महिला का शव तारों से बंधा हुआ एक बैग में मिला था।सुनवाई के दौरान सिंह ने दावा किया था कि उसने हत्या नहीं की है और उसे गलत तरह से मामले में फंसाया गया है। निचली अदालत ने इस साल फरवरी में उसे हत्या का दोषी ठहराया था और मृत्युदंड सुनाया था। 

टॅग्स :हत्याकांडसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप