लाइव न्यूज़ :

'समान काम समान वेतन' मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के फैसले को किया रद्द, 3.5 लाख नियोजित शिक्षकों को झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2019 11:13 IST

बिहार नियोजित शिक्षकों का मामला: पटना हाईकोर्ट ने बिहार के नियोजित शिक्षकों के हक में फैसला दिया था। पटना हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए बिहार सरकार को निर्देश दिया था कि वो नियोजित शिक्षकों को भी सरकारी टीचरों की तरह ही समान वेतन दें।

Open in App
ठळक मुद्देपटना हाइकोर्ट ने 31 अक्टूबर, 2017 को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पक्ष में फैसला दिया था।सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में पहले 11 याचिकाओं पर सुनवाई की थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था।

बिहार के नियोजित शिक्षकों के समान काम, समान वेतन वाले मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सरकारी स्कूलों के कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों नियमित करने से साफ इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पटना  हाईकोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने नियोजित शिक्षक को नियमित स्थायी शिक्षक के समान वेतन देने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से बिहार के  3.5 लाख नियोजित शिक्षकों को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट नंबर 6  में जस्टिस अभय मनोहर सप्रे और जस्टिस अभय ललित ने इस मामले में फैसला सुनाया है। 

 

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने साल 2009 में नियोजित शिक्षकों के लिए समान काम समान वेतन की मांग करते हुए याचिका पटना हाइकोर्ट में दाखिल की थी। लंबी सुनवाई के बाद पटना हाइकोर्ट ने 31 अक्तूबर, 2017 को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पक्ष में फैसला दिया था।  माध्यमिक शिक्षक संघ के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बिहार सरकार को निर्देश दिया था कि वो शिक्षकों को समान वेतन दें। बिहार राज्य सरकार ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। 

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में पहले 11 याचिकाओं पर सुनवाई की थी। जिसके बाद जस्टिस अभय मनोहर सप्रे और जस्टिस उदय उमेश ललित की खंडपीठ में इस मामले की अंतिम सुनवाई कर 3 अक्टूबर 2018 को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल