लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के स्कूल में मुस्लिम लड़के को थप्पड़ मारने के विवाद में योगी सरकार को लगाई लताड़, कोर्ट ने कहा, "यूपी सरकार कोर्ट के आदेश को अनदेखा कर रही है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 9, 2024 14:20 IST

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को बेहद कड़ी फटकार लगाई है क्योंकि उस मुस्लिम छात्र की काउंसलिंग नहीं कराई, जिसे स्कूल की शिक्षिका द्वारा प्रताड़ित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को बेहद कड़ी फटकार लगाई हैकोर्ट ने मुज़फ़्फ़रनगर जिले में स्कूल शिक्षिका द्वारा मुस्लिम छात्र की पिटाई के मामले में की टिप्पणीकोर्ट ने यूपी सरकार से कहा कि वो कोर्ट के दिशा-निर्देंशों का पालन नहीं कर रही है

नयी दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को बेहद कड़ी फटकार लगाई है क्योंकि उस मुस्लिम छात्र की काउंसलिंग नहीं कराई, जिसे होमवर्क न पूरा करने के लिए टीचर द्वारा धार्मिक टिप्पणी करते हुए प्रताड़ित किया गया था। देश की सर्वोच्च अदालत ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति बेहद प्रतिकूल टिप्पणी करते हुए कहा कि वह कोर्ट के द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देंशों का पालन नहीं कर रही है।

उत्तर प्रदेश का यह बेहद विवादित मामला मुज़फ़्फ़रनगर जिले का है, जहां स्कूल टीचर ने कथित तौर पर होमवर्क नहीं करने पर क्लास के अन्य छात्रों से एक मुस्लिम छात्र को थप्पड़ मारने के कहा गया था और धार्मिक टिप्पणी करके उसे मानसिक रूप से आघात पहुंचाया गया था।

सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस अभय ओका और जस्टिस उज्जवल भुइयां की बेंच ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हमारे द्वारा दिये निर्देशों का पूर्ण उल्लंघन किया गया है। हमने टीआईएसएस की नई रिपोर्ट को देखा है, जिसमें पीड़ित छात्र और टीचर के निर्देश पर उसे थप्पड़ मारने वाले गवाह छात्रों की काउंसलिंग की बात कही गई है। लेकिन अफसोस है कि राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में कुछ भी नहीं किया गया है और अब बहुत देर हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश सरकार के बर्ताव के प्रति गहरी नाराजगी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने मामले को 1 मार्च को सुनवाई के लिए पोस्ट करते हुए कहा, "हम राज्य को निर्देश देते हैं कि वह विशेष रूप से गवाह बच्चों के लिए दिये निर्देशों को तुरंत लागू करें और कोर्ट का अनुपालन हलफनामा दो सप्ताह में दायर किया जाए।"

मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कोर्ट ते समक्ष पेश हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता गरिमा प्रसाद ने कहा कि दो संगठनों ने छात्रों की काउंसलिंग के लिए स्वेच्छा से काम किया है और अधिक विस्तृत हलफनामा दाखिल करने के लिए सरकार को और समय चाहिए।

मालूम हो कि अदालत ने पहले भी राज्य सरकार को उस मुस्लिम लड़के और उसके सहपाठियों की काउंसलिंग के लिए एक एजेंसी नियुक्त करने के अपने आदेश का पालन नहीं करने के लिए फटकार लगाई थी।

शीर्ष अदालत ने पीड़ित लड़के और उसके सहपाठियों को परामर्श देने के तरीके के बारे में सुझाव देने के लिए टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस), मुंबई को नियुक्त किया था।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुस्लिम लड़के के खिलाफ कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने और उसके सहपाठियों को उसे थप्पड़ मारने का निर्देश देने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके अलावा स्कूल को राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा एक नोटिस भी दिया गया था।

यह मामले बीते साल का है, जिसमें एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर शिक्षिका खुब्बापुर गांव में छात्रों से कक्षा-2 के एक मुस्लिम छात्र को थप्पड़ मारने के लिए कह रही थी। मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ सांप्रदायिक टिप्पणी करने के बाद केस दर्ज किया था।

उसके बाद यह मामला शीर्ष अदालत पहुंचा तो कोर्ट ने पिछले साल 6 नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार को आदेश दिया था कि वो पीड़ित छात्र को एक निजी स्कूल में प्रवेश दिलाएं। कोर्ट ने यह आदेश महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस