लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: मायावती को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं, जारी रहेगा 48 घंटे का बैन

By विनीत कुमार | Updated: April 16, 2019 11:17 IST

मायावती पर 48 घंटे का बैन मंगलवार सुबह 6 बजे से शुरू हुआ। चुनाव आयोग ने मायावती के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी 72 घंटे का बैन लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देबैन के खिलाफ मायावती की याचिका पर विचार से सुप्रीम कोर्ट का इनकार चुनाव आयोग ने सोमवार को लगाया था चुनाव प्रचार पर 48 घंटे का बैन

चुनाव आयोग की ओर से लगाये गये 48 घंटे के चुनाव प्रचार पर बैन के बाद मायावती को एक और झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बैन को लेकर मायावती की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है। इस लिहाज से अब ये साफ हो गया है कि मायावती पर 48 घंटे का बैन जारी रहेगा। मायावती पर 48 घंटे का बैन मंगलवार सुबह 6 बजे से शुरू हुआ। चुनाव आयोग ने मायावती के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी 72 घंटे का बैन लगाया है। 

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग जाग गया और राजनेताओं के खिलाफ अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर रहा है। दरअसल, मायावती ने सुप्रीम कोर्ट से आज अपनी रैली की इजाजत मांगी थी। 

मायावती ने चुनाव आयोग के चुनाव प्रचार पर बैन लगाने के फैसले को सोमवार को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। साथ ही मायावती ने कहा कि 48 घंटे का प्रतिबंध दबाव में लिया गया है। मायावती ने कहा कि आयोग को अच्छी तरह मालूम था कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को है और प्रचार का समय 16 अप्रैल को खत्म हो जाएगा।

मायावती ने कहा कि आयोग के इस आदेश के कारण वह मंगलवार को आगरा में होने वाली महागठबंधन की संयुक्त रैली में बसपा और गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में अपील नहीं कर सकेंगी। मायावती ने कहा कि अगर आयोग की मंशा गलत नहीं थी, तो वह उसे एक दिन बाद उसे लागू करता। 

दरअसल, पिछले सप्ताह मायावती ने अखिलेश यादव के साथ मिलकर देवबंद में एक रैली की थी। यहां उन्होंने मुस्लिमों से अपने वोट को न बंटने देने की बात कही थी। चुनाव आयोग ने इसे ही आचार संहिता का उल्लंघन माना है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीसुप्रीम कोर्टचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो