लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ वकील को अवमानना की चेतावनी पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरुण मिश्रा ने मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: December 5, 2019 12:08 IST

जस्टिस मिश्रा ने एक सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील से कहा था कि वह दलीलों को दोहरायें नहीं। जस्टिस मिश्रा द्वारा वरिष्ठ वकील शंकरनारायणन को अवमानना की धमकी दिये जाने पर वह न्यायालय कक्ष से बाहर निकल गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन को अवमानना चेतावनी पर विवादजस्टिस अरुण मिश्रा ने कहा- 'किसी बात से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं'

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरुण मिश्रा की ओर से एक बहस के दौरान वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन को अवमानना की चेतावनी दिए जाने के मामले के बाद वकीलों ने जस्टिस से वकीलों से पेश आते वक्त संयम बरतने की अपील की। सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, मुकुल रोहतगी, अभिषेक मनु सिंघवी और अन्य ने जस्टिस मिश्रा से कहा कि बार और बेंच दोनों को अदालत की मर्यादा बनाए रखनी होती है।

इस पर जस्टिस अरुण मिश्रा ने कहा कि वे बार से जुड़ा रहा हूं और ये कहना चाहता हैं कि बार पीठ की जननी है। जस्टिस मिश्रा ने साथ ही कहा, 'मैंने न्यायाधीश के तौर पर अपने पूरे करियर में किसी भी वकील के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने की पेशकश नहीं की। पीठ द्वारा कही गई किसी बात से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं।'

जस्टिस मिश्रा ने साथ ही कहा, 'अहंकार इस महान संस्था को नष्ट कर रहा है और बार का कर्तव्य है कि वह इसकी रक्षा करें। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकार्ड एसोसिएशन (एससीएओआरए) ने न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा से आग्रह किया कि वकीलों के साथ बातचीत में थोड़ा और संयम बरतें।

जस्टिस ने एक सुनवाई के दौरान शंकरनारायणन से कहा था कि वह दलीलों को दोहरायें नहीं। जस्टिस मिश्रा द्वारा वरिष्ठ वकील शंकरनारायणन को अवमानना की धमकी दिये जाने पर वह न्यायालय कक्ष से बाहर निकल गये थे। सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकार्ड एसोसिएशन ने इस घटना का संज्ञान लिया और एक प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि न्यायालय की गरिमा और शिष्टाचार बनाये रखना वकीलों और न्यायाधीशों का कर्तव्य है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब