लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने ठाकरे गुट की याचिका पर स्पीकर राहुल नार्वेकर को जारी किया नोटिस, शिवसेना (यूबीटी) ने विधायकों की अयोग्यता के फैसले में 'जानबूझकर देरी' का लगाया है आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 14, 2023 15:12 IST

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना (यूबीटी) द्वारा दायर की याचिका पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को नोटिस जारी किया है और उनसे दो हफ्ते में नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को जारी किया नोटिस सर्वोच्च अदालत ने यह नोटिस उद्धव ठाकरे की शिवसेना की दायर याचिका पर जारी किया हैशिवसेना यूबीटी ने आरोप लगाया कि स्पीकर विधायकों की अयोग्यता के संबंध में फैसला लेने में देरी कर रहे हैं

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को नोटिस जारी किया है। सर्वोच्च अदालत ने यह नोटिस उद्धव ठाकरे की शिवसेना की उस याचिका पर जारी किया है, जिसमें शिवसेना यूबीटी ने आरोप लगाया कि स्पीकर राहुल नार्वेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिदे समेत 16 विधायकों के तत्कालीन शिवसेना से अलग होने के कारण उनकी विधानसभा से  अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिकाओं पर निर्णय लेने में 'जानबूझकर देरी' कर रहे हैं।

समाचार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार याचिकाकर्ता शिवसेना यूबीटी की भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच के सामने पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने कोर्ट को बताया कि स्पीकर शिवसेना से बगावत करके अलग होने वाले विधायकों की अयोग्यता की कार्यवाही पर शांत बैठे हुए हैं।

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की बेंच में शामिल जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा ने अधिवक्ता देवदत्त कामत की दलील सुनने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह में नोटिस पर जवाब मांगा है।

शिवसेना यूबीटी की ओर से दायर की गई याचिका में स्पीकर पर आरोप लगाया गया है कि वो सीएम शिंदे समेत तत्कालीन शिवसेना से गये गए अन्य बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिकाओं पर फैसले में "जानबूझकर देरी" कर रहे हैं।

वकील देवदत्त कामत ने कोर्ट को बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते 11 मई को दिये अपने फैसले में शिवसेना में उपजे बगावत में हिस्सा लेने वाले विधायकों की विधानसभा सदस्यता पर उचित फैसला लेने के लिए स्पीकर राहुल नार्वेकर को स्पष्ट आदेश दिया था। कोर्ट ने स्पीकर से कहा था कि वो विधानसभा के पटल पर विधायकों की अयोग्यता से संबंधित लंबित पड़ी अयोग्यता याचिकाओं पर उचित समय के भीतर निर्णय लें।

याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बावजूद स्पीकर मामले में सुनवाई नहीं कर रहे हैं और ये सीधे सुप्रीम कोर्ट के आदश की अवहेलना है। जबकि इस विवाद में निष्पक्ष तरीके से त्वरित फैसला लिया जाना बेहद आवश्यक है और चूंकि विधायकों की अयोग्यता के प्रश्न पर निर्णय लेने का दायित्व सीधे अध्यक्ष के पास है। इसलिए कोर्ट इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष को उचित आदश जारी करे।

इसके साथ ही याचिका में कहा गया है कि अध्यक्ष के समक्ष विधायकों की अयोग्यता के लिए दायर की गई याचिकाओं पर किसी भी तरह की अनुचित देरी दोषी सदस्यों द्वारा किए गए दलबदल के संवैधानिक पाप को बढ़ावा देती है और उसे कायम रखती है। यह खुलेआम असंवैधानिक कृत्य, जिसे संविधान की दसवीं अनुसूची में अयोग्यता माना गया है।

याचिका में यह तर्क भी पेश किया गया है कि अयोग्यता की कार्यवाही पर निर्णय लेने में स्पीकर की खामोशी गंभीर असंवैधानिक कृत्य के सामना है। इस कारण अयोग्य विधायक विधानसभा के सदस्य बने हुए हैं और महाराष्ट्र सरकार में मुख्यमंत्री और मंत्री जैसे जिम्मेदार पदों पर बैठे हैं।

स्पीकर का पद संवैधानिक पद पर होता है और उसके कार्यालय को अपनी राजनीतिक संबद्धता से ऊपर उठकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। हालांकि वर्तमान मामले में स्पीकर की निष्क्रियता से स्पष्ट है कि वह दसवीं अनुसूची के तहत अध्यक्ष के कार्यों का निष्पक्ष निर्वहन नहीं कर रहे हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए अदालत से अपील है कि वह स्पीकर को अयोग्यता याचिकाओं पर समयबद्ध तरीके से निर्णय लेने का निर्देश जारी करे। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी