लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को जारी किया नोटिस, तृणमूल नेता साकेत गोखले की गिरफ्तारी में मांगा जवाब

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 13, 2023 15:22 IST

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल नेता साकेत गोखले की गिरफ्तारी पर गुजरात सरकार को नोटिस देकर दो हफ्ते के भीतर गिरफ्तारी के संबंध में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने साकेत गोखले की गिरफ्तारी के मामले में गुजरात पुलिस को जारी किया नोटिसजस्टिस बीआर गवई और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने दो हफ्ते के भीतर जवाब देने का आदेश दियागुजरात पुलिस ने ने 30 दिसंबर 2022 को क्राउडफंडिंग के दुरुपयोग में साकेत को गिरफ्तार किया था

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात पुलिस द्वारा क्राउडफंडिंग के मामले में तृणमूल नेता साकेत गोखले की गई गिरफ्तारी पर नोटिस जारी करते हुए दो हफ्ते के भीतर जवाब पेश करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले द्वारा दायर की गई जमानत याचिका पर गुजरात सरकार से जवाब मांगा है।

साकेत गोखले को अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने 30 दिसंबर 2022 को क्राउडफंडिंग के जरिए इकट्ठा किये गये धन के कथित दुरूपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने साकेत गोखले को आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 467 (जालसाजी) के तहत निरूद्ध किया है।

सुप्रीम कोर्ट में साकेत गोखले द्वारा दायर हुए जमानत याचिका पर वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि याचिकाकर्ता ने हमेशा कहा है कि उसने क्राउडफंडिंग से पैसा इकट्ठा किया है। उससे इकट्ठा हुए धन का सारा ब्योरा दिया है बावजूद उसके जेल में रखा गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचने से पहले गुजरात हाईकोर्ट ने 23 जनवरी को साकेत गोखले को जमानत देने से इनकार कर दिया था। जमानत खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने गोखले को आदेश दिया था कि वो चार्जशीट दायर होने के बाद ही जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दें।

30 दिसंबर को गिरफ्तारी से पहले साकेत गोखले को प्रवर्तन निदेशालय ने 25 जनवरी को क्राउडफंडिंग मामले में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ़्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद साकेत गोखले को 31 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि अहमदाबाद पुलिस द्वारा उनकी हिरासत गलत थी और आरोप लगाया कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया क्योंकि वह सत्ता प्रतिष्ठान के खिलाफ लड़ रहे थे।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टगुजरातPolice DepartmentCyber Crime Police StationTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है