लाइव न्यूज़ :

'काली' पोस्टर विवाद: निर्माता लीना मणिमेकलाई को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2023 18:00 IST

इस मामले में निर्माता लीना मणिमेकलाई की ओर से पेश वकील कामिनी जायसवाल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि लीना का इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे'काली' पोस्टर विवाद में निर्माता लीना मणिमेकलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान बड़ी राहत दी है।सुप्रीम कोर्ट ने देश के तमाम राज्यों जहां उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है उन्हें नोटिस जारी किया है।बता दें कि 'काली' के पोस्टर को लेकर लीना पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है।

नई दिल्ली: डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर के विवादों में आने के कारण फिल्म की निर्माना लीना मणिमेकलाई को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। काली के पोस्टर को लेकर लीना मणिमेकलाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इन केसों को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है। इस दौरान फिल्म निर्माता की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस मामले में दंडात्मक कार्रवाई को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है।

दरअसल, डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर में लीना ने देवी काली के रूप में एक स्त्री को चित्रित किया था, जिसे सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। इस मामले में उन पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। देश के कई राज्यों में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद लीना मणिमेकलाई ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। 

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

कोर्ट में काली पोस्टर को लेकर न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ सुनवाई कर रही है। पीठ ने लीना की याचिका पर केंद्र, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकारों को नोटिस जारी किया है। पीठ ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने लीना के खिलाफ एक लुक आउट नोटिस जारी किया है क्योंकि वह कनाडा में फिल्म निर्माता है और लुक आउट नोटिस के संबंध में एयरपोर्ट पर अधिकारियों द्वारा उन पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। 

पीठ ने आगे कहा कि कई राज्यों ने एक साथ मामला दर्ज कराया है, अधिक प्राथमिकी गंभीर पूर्वाग्रह का मामला हो सकता है। याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। पीठ ने यह भी कहा है कि सभी एफआईआर को एक जगह समेकित करने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।

ऐसे में निर्माता लीना मणिमेकलाई की ओर से पेश वकील कामिनी जायसवाल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि लीना का इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का नहीं है। लीना ने जो याचिका दायर की है उसमें ये मांग की गई है कि दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में जो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है उसे रद्द कर दिया जाए। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्लीभारतमूवी पोस्टरकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत