लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, तत्काल सुनवाई से किया इनकार

By आकाश चौरसिया | Updated: May 28, 2024 11:55 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 7 दिनों की अंतरिम जमानत पर अवकाश पीठ ने फैसला देने से इनकार कर दिया है। अवकाश पीठ ने कहा कि यह उचित होगा, यदि भारत के मुख्य न्यायाधीश याचिका पर अपना फैसला दें।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सीएम को नहीं मिली कोई राहतसुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनावाई से किया इनकारदिल्ली सीएम ने मेडिकल टेस्ट के लिए उच्चतम न्यायालय से मांगा था समय

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की अवकाश पीठ ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत सात दिन बढ़ाने की याचिका पर तत्काल सुनवाई की अनुमति देने से इनकार कर दिया। अवकाश पीठ ने कहा कि यह उचित होगा, यदि भारत के मुख्य न्यायाधीश याचिका पर अपना फैसला दें।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थय कारणों से उनकी एक हफ्ते की अंतरिम जमानत वाली याचिका पर फैसला देने से मना कर दिया है। हालांकि, इसके लिए CM केजरीवाल ने 27 मई यानी सोमवार को शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें दी गई अंतरिम जमानत की अवधि सात दिन बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

हालांकि, सीएम ने अपनी दलील में SC से ये भी गुहार लगाया कि उन्हें डायग्नोस्टिक टेस्ट सहित पीईटी-सीटी स्कैन कराने की जरूरत है और इस आधार पर उन्होंने 7 दिनों की राहत दी जाए। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी प्रमुख को सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को लोकसभा चुनावों में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी थी।

केजरीवाल की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया कि केजरीवाल ने उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत को एक हफ्ते बढ़ाने के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अपीलकर्ता निर्धारित परीक्षण करवा सकता है और उसके परिणाम प्राप्त कर सकता है। अपीलकर्ता को इन टेस्ट को काम के दिनों में 3 जून, 2024 से 7 जून, 2024 तक करा सकता है और इसके बाद वो 9 जून को कोर्ट में अपना आत्मसमर्पण कर देंगे।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 21 मार्च से 21 मई तक की हिरासत के दौरान केजरीवाल के स्वास्थ्य में काफी गिरावट आई, जो आंशिक रूप से जेल अधिकारियों के उचित व्यवहार ना करने के कारण हुआ। केजरीवाल ने इस याचिका में ये भी कहा कि उनका वजन 6 से 7 किलोग्राम घटा, इसके चलते वो अपनी पुरानी दिनचर्या को जीने में अस्मर्थ हैं। हाल के मेडिकल टेस्ट में ब्लड ग्लूकोज लेवल और कीटोन लेवल में भी बढ़ोतरी हुई, इसका सीधा असर किडनी पर पड़ा और किडनी डैमेज की बात सामने आई।

SC को लिखे पत्र में इसका भी जिक्र किया गया कि उनके स्वास्थ्य कारणों के चलते उनका स्वास्थ्य चेकअप उनके निजी आवास में मैक्स अस्पताल सीनियर डॉक्टर की देखरेख में स्वास्थ्य चेकअप हुए। इन जांच के बाद, चिकित्सक ने आत्मसमर्पण से पहले अरविंद केजरीवाल की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करने के लिए व्यापक परीक्षणों की बात को दिल्ली सीएम को सुझाया है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?