लाइव न्यूज़ :

नोएडा: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, दो हफ्ते के अंदर गिराए जाएंगे सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन 40 मंजिला टावर

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 7, 2022 16:19 IST

नोएडा में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन 40 मंजिला टावरों को दो हफ़्तों में गिराने का आदेश आज सुप्रीम कोर्ट ने दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन 40 मंजिला टावरों को दो सप्ताह के भीतर ध्वस्त करने का निर्देश दिया हैकोर्ट ने नोएडा के सीईओ को 72 घंटे के भीतर सभी संबंधित एजेंसियों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया है

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नोएडा में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन 40 मंजिला टावरों को दो सप्ताह के भीतर ध्वस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही, कोर्ट ने नोएडा के सीईओ को 72 घंटे के भीतर सभी संबंधित एजेंसियों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया है ताकि ट्विन टावरों को गिराने के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा सके।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के दोनों 40 मंजिला टावरों का ध्वस्तीकरण अमेरिकी कंपनी एडफिस इंजीनियरिंग करने वाली है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा स्थित सुपरटेक के एमराल्ड कोर्ट के ट्विन 40 मंजिला टावरों (टी-16 और टी-17) को 31 अगस्त 2021 को अवैध करार देते हुए ध्वस्त करने का निर्देश दिया था। साथ ही, कोर्ट ने ये भी कहा था कि टि्वन टावर में जो भी फ्लैट खरीददार हैं उन्हें दो महीने के भीतर उनकी रकम रिफंड की जाए। साथ ही उस रकम का 12 प्रतिशत इंटरेस्ट का भी भुगतान किया जाए ऐसा आदेश था।

जानकारी के अनुसार, एमराल्ड कोर्ट नाम के बिल्डिंग परिसर में सुपरटेक बिल्डर ने 40 और 39 मंजिल के दो नए टावर खड़े कर दिए। यही नहीं, बिल्डर ने यहां रह रहे लोगों से 950 फ्लैट वाले दोनों टावर बनाते समय सहमति नहीं ली थी। नक्शे के हिसाब से सोसायटी के खुले क्षेत्र में उस जगह यह निर्माण किया गया, जहां से पार्क में जाने का रास्ता था। ऐसे में जब दोनों टावर बनें तो इसकी वजह से बाकी बिल्डिंगों के बीच की दूरी बहुत कम हो गई। ऐसे में यहां पहले से रह रहे लोगों को रोशनी और हवा पाने में भी दिक्कत होने लगी।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टनॉएडाNoida AuthorityNoida Development Authority
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है