लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति के लिए कानून मंत्रालय के पास भेजी 15 नामों की लिस्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 6, 2022 18:44 IST

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से कानून मंत्रालय के पास जिन 15 नामों की लिस्ट भेजी गई है, वो दिल्ली, पटना और आंध्र प्रदेश के हाईकोर्ट के लिए हैं। सूचना के मुताबिक जिन 15 लोगों के नामों की सिफारिश जज बनाने के लिए की गई है, उनमें जजों के अलावा वरिष्ठ वकीलों के भी नाम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए केंद्र के पास 15 नामों की लिस्ट भेजी हैजिन 15 नामों की लिस्ट केंद्र के पास भेजी गई है, वो दिल्ली, पटना और आंध्र प्रदेश के हाईकोर्ट के लिए हैमुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता में गठित सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने यह सिफारिश की है

दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कानून मंत्रालय के पास 15 नामों की लिस्ट भेजी है। जानकारी के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता में गठित सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने यह सिफारिश की है।

कॉलेजियम की ओर से कानून मंत्रालय के पास जिन 15 नामों की लिस्ट भेजी गई है, वो दिल्ली, पटना और आंध्र प्रदेश के हाईकोर्ट के लिए हैं। सूचना के मुताबिक जिन 15 लोगों के नामों की सिफारिश की गई है, उनमें जजों के अलावा वरिष्ठ वकीलों के भी नाम शामिल हैं।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के मुताबिक शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर डाले गये तीन अलग-अलग कॉलेजियम प्रस्तावों में दिल्ली हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कुल सात वकीलों के नामों की शिफारिस की गई है। वहीं पटना हाईकोर्ट में भी सात जजों के नामों की सिफारिश की गई है, जिन्हें लोअर कोर्ट से प्रमोट किया जाना है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से की गई सिफारिशों को अगर केंद्रीय कानून मंत्रालय की रही झंडी मिलती है तो आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में एक वकील जज बन सकते हैं।

कॉलेजियम की सिफारिश के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट के लिए जिन वकीलों के नाम प्रस्तावित हैं, उनमें विकास महाजन, तुषार राव गेडेला, मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा, सचिन दत्ता, अमित महाजन, गौरांग कंठ और सौरभ बनर्जी के नाम शामिल हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में कुल जजों की 60 निर्धारित है।

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए जिन नामों की सिफारिश की है, उसमें शैलेंद्र सिंह, अरुण कुमार झा, जितेंद्र कुमार, आलोक कुमार पांडे, सुनील दत्ता मिश्रा, चंद्र प्रकाश सिंह और चंद्र शेखर झा के नाम शामिल हैं।

इसके साथी ही आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के लिए कॉलेजियम ने वरिष्ठ वकील महबूब सुभानी शेख को जज बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा है।

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में चीफ जस्टिस एनवी रमना के अलावा, जस्टिस यूयू ललित और एएम खानविलकर तीन सदस्यीय कॉलेजियम का हिस्सा हैं, जो हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति के लिए सिफारिश करते हैं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्ली हाईकोर्टPatna High CourtAndhra Pradesh High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील