लाइव न्यूज़ :

डॉक्टरों के PG कोर्स में प्रवेश के लिए आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, कहा- MCI को हस्तक्षेप का अधिकार नहीं

By विनीत कुमार | Updated: August 31, 2020 11:33 IST

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कार्यरत डॉक्टरों के NEET पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स में सीटों पर आरक्षण का लाभ देने को मंजूरी दे दी है। कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने ये अहम फैसला सुनाया।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यरत डॉक्टरों को NEET पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स में सीटों पर आरक्षण का मिल सकेगा लाभसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 14 जुलाई को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला रख लिया था सुरक्षित

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत डॉक्टरों के लिए NEET पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स में सीटों पर आरक्षण को मंजूरी देने की इजाजत राज्यों को दी है। कोर्ट ने सोमवार को अहम आदेश सुनाते हुए कहा कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को सरकारी डॉक्टरों को पीजी में एडमिशन के लिए आरक्षण देने या नहीं देने संबंधी फैसला करने का कोई अधिकार नहीं है। पांच जजों की बेंच ने ये अहम फैसला सुनाया।

जस्टिस अरुण मिश्रा, विनीत सारन, इंदिरा बैनर्जी, एमआर शाह और अनिरुद्ध बोस की बेंच इस मामले पर फैसला सुनाया। इस याचिका को तमिलनाडु मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन और अन्य लोगों की ओर से दायर किया गया था। इस मामले पर 14 जुलाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

इस याचिका को तमिलनाडु सहित केरल, महाराष्ट्र और हरियाणा के डॉक्टरों की ओर से भी दायर किया गया था। इस याचिका में कहा गया था कि आरक्षण का लाभ देने से सरकारी अस्पतालों और ग्रामीण इलाकों में काम करने को प्रोत्साहन मिलेगा।

इन सभी ने अपनी याचिका में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन-2000 को चुनौती दी थी। इसे मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने बनाया था। बता दें कि पीजी डिप्लोमा कोर्स में 50 प्रतिशत सीट सरकारी सेवा में रह रहे मेडिकल अफसरों के लिए आरक्षित हैं लेकिन एमसीआई ने इसे पीजी डिग्री कोर्स में लागू करने से इनकार किया था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टआरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया