लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी का मामला, ममता बनर्जी की फोटोशॉप इमेज पोस्ट करने पर मचा है विवाद

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 13, 2019 11:19 IST

ममता बनर्जी की फोटोशॉप इमेज पर बीजेपी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी ने पकड़ा तूल, सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को करेगा सुनवाई

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटोशॉप इमेज सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की गिरफ्तार कर लिया गया था।उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। बीजेपी नेताओं ने इस कार्रवाई पर सख्त आपत्ति जताई है।

बीजेपी यूथ विंग कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट में मंजूर कर ली गई है। मंगलवार को जस्टिस इंद्रा बनर्जी और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने कहा कि इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटोशॉप इमेज सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की गिरफ्तार कर लिया गया था। यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

रविवार को बीजेपी नेता और असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा था कि वो इसके खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने ममता सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो बोलने की आजादी ही नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। शर्मा ने गिरफ्तार प्रियंका शर्मा के परिजनों से मुलाकात की।

क्या है पूरा मामला

बीजेपी युवा मोर्चा की प्रियंका शर्मा ने ममता बनर्जी की एक ए़डिटेड फोटो पोस्ट की थी जिसमें ममता मेट गाला अवतार में दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल होने के बाद हावड़ा के एक पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई और गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। बीजेपी नेताओं ने इस कार्रवाई पर सख्त आपत्ति जताई है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष