लाइव न्यूज़ :

जल्द राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे सुपरस्टार रजनीकांत, विधानसभा चुनाव-2021 में लड़ेंगे

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 3, 2020 13:55 IST

सुपरस्टार रजनीकांत 31 दिसंबर को अपनी बहुप्रतीक्षित राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे...

Open in App
ठळक मुद्देसुपरस्टार रजनीकांत का बड़ा ऐलान।जनवरी में राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे रजनीकांत।2021 विधानसभा चुनाव में आजमाएंगे किस्मत।

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने घोषणा की है कि वह जनवरी में राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे और 2021 विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे। पार्टी बनाने की घोषणा करके रजनीकांत ने इस संबंध में वर्षों से लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगा दिया है।

अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी

रजनीकांत ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी 2021 विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। तमिलनाडु में अगले वर्ष अप्रैल-मई के बीच विधानस चुनाव होने हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनका दल ‘‘जनता के भारी सहयोग से चुनाव जीतेगा।’’ 

ट्विटर पर दी फैंस का जानकारी

रजनीकांत में अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘आने वाले विधानसभा चुनाव में ,यकीनन आध्यात्मिक राजनीति का उद्भव होगा। एक चमत्कार होगा।’’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में घोषणा 31दिसंबर को की जाएगी।

बता दें कि तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने समर्थकों के साथ गहन विचार मंथन करने के बाद सोमवार (30 नवंबर) को कहा था कि राजनीति में प्रवेश करने के बारे में अपने निर्णय से वह जल्द से जल्द अवगत करवाएंगे।

रजनीकांत ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ (आरएमएम) के जिला सचिवों से मुलाकात कर राजनीति में प्रवेश की संभावना पर चर्चा कर चुके थे। गौरतलब है कि तमिलनाडु में अप्रैल-मई 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।  

साल 2016 में करवा चुके किडनी ट्रांसप्लांट

रजनीकांत किडनी से संबंधित दिक्कतों के समाधान के लिए 2011 में सिंगापुर के एक अस्पताल में उपचार कराया था और बाद में मई 2016 में अमेरिका के एक अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था।

अक्टूबर में अभिनेता रजनीकांत ने कहा था कि किडनी का प्रतिरोपण कराने और कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर डॉक्टरों ने उन्हें राजनीति में प्रवेश नहीं करने की सलाह दी है। 

टॅग्स :रजनीकांततमिलनाडुबॉलीवुड अभिनेत्रीटॉलीवुड सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए