लाइव न्यूज़ :

AMPHAN: चक्रवाती तूफान 'अम्फान' की रफ्तार अगले छह घंटों में हो सकती है कम, ओडिशा में तटीय क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित जगह किया शिफ्ट 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 19, 2020 09:35 IST

Super Cyclone Amphan: अम्फान मंगलवार सुबह 5:30 बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में लगभग 520 किमी की दूरी पर स्थित पारादीप के दक्षिण ओडिशा में केंद्रित रहा। अगले 6 घंटों के दौरान इस चक्रवाती तूफान के थोड़े कमजोर होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवात 'अम्फान' प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और वह उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ सकता है।तूफान 20 मई को पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हटिया द्वीप के बीच तटों से टकरा सकता है।

भुवनेश्वरः चक्रवात 'अम्फान' (AMPHAN) प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और वह उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ सकता है। 20 मई को पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हटिया द्वीप के बीच तटों से टकरा सकता है। इस बीच अम्फान पश्चिम-मध्यम और उसके साथ सटे बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी से होते हुए पिछले 6 घंटे में 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अम्फान मंगलवार सुबह 5:30 बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में लगभग 520 किमी की दूरी पर स्थित पारादीप के दक्षिण ओडिशा में केंद्रित रहा। अगले 6 घंटों के दौरान इस चक्रवाती तूफान के थोड़े कमजोर होने की संभावना है। वहीं, यह उत्तर-उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ेगा और तेजी से उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी पहुंचेगा और भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में दीघा और हटिया के बीच पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से टकराएगा। 

ओडिशा में तटीय क्षेत्र के लोगों को निकालना किया शुरू

'AMPHAN' को देखते ओडिशा के जगतसिंहपुर के तटीय क्षेत्रों के निवासियों को बीती रात चक्रवात के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षित जगह पर भेजा गया है, ताकि उन्हें अम्फान के कारण होने वाली भारी बारिश और हवाओं से बचाया जा सके। मछुआरों से 21 मई तक समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है। साथ ही साथ गंभीर घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ ने जानमाल की हानि/क्षति रोकने के लक्ष्य से बल की 53 टीमें तैनात की हैं।

ओडिशा में आज कई जगह हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, तटीय ओडिशा में भी आज कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। उत्तरी तटीय ओडिशा में जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, बालासोर, भद्रक और मयूरभंज जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है और खोरधा तथा पुरी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तरी ओडिशा में बालासोर, भद्रक, मयूरभंज, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और क्योंझर जिलों में 20 मई को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

पश्चिम बंगाल के ये जिले आ सकते हैं अम्फान की चपेट में

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, तूफान 20 मई को पश्चिम बंगाल के दीघा द्वीप तथा बांग्लादेश के हतिया द्वीपसमूह के बीच दस्तक दे सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 165 से 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है, जो 195 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 19 और 20 मई को भारी से काफी मूसलाधार बारिश होगी। इन जिलों में पूर्वी मिदनापुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता हैं। तूफान के दस्तक देने के दौरान समुद्र से करीब चार से छह मीटर ऊंची तूफानी लहरें आने के कारण दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों के निचले इलाके जलमग्न हो सकते हैं। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफान अम्फानपश्चिम बंगालओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो