लाइव न्यूज़ :

महामारी के बाद रविवार को अधिकतम घरेलू हवाई यातायात देखा गया : सिंधिया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि केंद्र की रचनात्मक नीतियों के कारण, पिछले साल कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से घरेलू हवाई यातायात रविवार को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि भारत में रविवार को 2,372 उड़ानों में कुल 3,27,923 हवाई यात्रियों ने सफर किया।

महामारी से पहले भारत में घरेलू यात्रियों की दैनिक संख्या करीब 4.25 लाख थी।

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के तहत देश भर में सभी निर्धारित घरेलू उड़ानों को 25 मार्च 2020 से 25 मई 2020 तक के लिये स्थगित कर दिया था।

सिंधिया ने सोमवार को ट्वीट किया, “सरकार की रचनात्मक नीतियों की वजह से घरेलू हवाई यातायात ने महामारी से बाद से उच्चतम स्तर देखा है।”

उन्होंने कहा, “भारत में नागर विमानन क्षेत्र अभूतपूर्व चुनौतियों के बीच फल-फूल रहा है और हम यथाशीघ्र सामान्य स्थिति में लौटने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।”

सरकार ने जब 25 मई, 2020 को निर्धारित घरेलू सेवाओं को फिर से शुरू किया तो उसने एयरलाइन को अपनी पूर्व-कोविड घरेलू उड़ानों में से केवल 33 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी थी।

यह क्षमता समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ती गई। अंततः 12 अक्टूबर को केंद्र ने घोषणा की कि एयरलाइंस 18 अक्टूबर से बिना किसी क्षमता प्रतिबंध के घरेलू उड़ानें संचालित कर सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं