लाइव न्यूज़ :

सुकेश चंद्रशेखर का सत्येंद्र जैन और पूर्व-तिहाड़ डीजी पर आरोप- LG को लिखे पत्र के सार्वजनिक होने के बाद से मिल रहीं धमकियां

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 5, 2022 12:44 IST

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि दिल्ली के एलजी से उसकी शिकायत सार्वजनिक होने के बाद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व-तिहाड़ डीजी उसे धमकी दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में सुकेश चंद्रशेखर ने सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये सुरक्षा राशि के रूप में प्रदान करने का दावा किया था।चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को लिखे पत्र में कहा था कि वह आप नेता को 2015 से जानते हैं।पत्र में चंद्रशेखर ने ये भी दावा किया कि 2017 में उसे तिहाड़ जेल में बंद करने के बाद से कई बार सत्येंद्र जैन ने जेल का दौरा किया। 

नई दिल्ली: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लिखे पत्र के बाद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व-तिहाड़ डीजी उसे धमकी दे रहे हैं। चंद्रशेखर ने पत्र में लिखा, "केजरीवाल जी आपने मुझे सीटों के बदले में पार्टी को 500 करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए 20-30 व्यक्तियों को लाने के लिए क्यों मजबूर किया। 

इसकी पुष्टि सुकेश चंद्रशेखर के वकील ने की है। बता दें कि हाल ही में सुकेश चंद्रशेखर ने सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये सुरक्षा राशि के रूप में प्रदान करने का दावा किया था। चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को लिखे पत्र में कहा था कि वह आप नेता को 2015 से जानते हैं। पत्र में चंद्रशेखर ने ये भी दावा किया कि 2017 में उसे तिहाड़ जेल में बंद करने के बाद से कई बार सत्येंद्र जैन ने जेल का दौरा किया। 

सुकेश चंद्रशेखर ने ये भी कहा कि 2019 में फिर से जैन से मुझसे मिलने आए, जिनके सचिव ने मुझे हर महीने 2 करोड़ रुपये सुरक्षा राशि के रूप में देने और जेल के अंदर बुनियादी सुविधाएं प्राप्त करने के लिए कहा। बता दें कि जैन खुद इस साल मई में गिरफ्तार हुए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सत्येंद्र जैन को कोलकाता स्थित कंपनियों द्वारा हवाला लेनदेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

कंपनियों ने कथित तौर पर 2010 से 2014 तक 16.39 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की है। चंद्रशेखर के पत्र ने आगे खुलासा किया कि दक्षिण भारत में पार्टी की एक प्रमुख स्थिति के बदले आप को कुल 50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि उन्होंने पिछले महीने सीबीआई जांच दल को सत्येंद्र जैन, आम आदमी पार्टी और डी-जी जेलों को किए गए भुगतान के बारे में बताया था।

टॅग्स :Satyendar Jainअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी