आतंकवादियों के साथ संबंध के संदेह में यकायक बर्खास्तगी से जम्मू कश्मीर के कार्यबल में गलत संदेश जा रहा है:तारीगामी

By भाषा | Published: September 22, 2021 09:02 PM2021-09-22T21:02:19+5:302021-09-22T21:02:19+5:30

Sudden dismissal on suspicion of links with terrorists sending wrong message to J&K workforce: Tarigami | आतंकवादियों के साथ संबंध के संदेह में यकायक बर्खास्तगी से जम्मू कश्मीर के कार्यबल में गलत संदेश जा रहा है:तारीगामी

आतंकवादियों के साथ संबंध के संदेह में यकायक बर्खास्तगी से जम्मू कश्मीर के कार्यबल में गलत संदेश जा रहा है:तारीगामी

श्रीनगर, 22 सितंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता मोहम्मद यूसुफ तारीगामी ने बुधवार को कहा कि आतंकवादियों के साथ संबंध के संदेह में कर्मचारियों की यकायक बर्खास्तगी से जम्मू कश्मीर के कार्यबल में गलत संदेश जा रहा है।

उन्होंने केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन से निर्णय लेने से पहले प्रभावित व्यक्तियों को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का मौका देने की अपील की।

तारीगामी ने कहा, ‘‘ यदि पूर्णत: किसी के विरूद्ध गंभीर आरोप हैं तो प्रक्रिया निर्धारित है, कि उसे नोटिस दिया जाए, अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाए। सरकार को कम से कम इतना तो करना ही चाहिए।’’

वह आतंकवादियों के साथ संबंध के संदेह में छह कर्मचारियों को सेवा से मुक्त कर दिये जाने के प्रशासन के फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

कम्युनिस्ट नेता ने कहा कि प्रशासन को कर्मियों के आम कामकाज एवं दिलो-दिमाग पर इन यकायक बर्खास्तगी के असर पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ एक तो यह कर्मचारियों के एक बड़े तबके में डर पैदा करता है। मुझे आशंका है कि यह कर्मियों के आम कामकाज एवं दिलो-दिमाग पर असर डालेगा। ’’

उन्होंने कर्मियों को विकास एवं शासन के एजेंडे को आगे ले जाने में अहम किरदार करार देते हुए कहा, ‘‘ यह मशीनरी है और यदि इसी मशीनरी को डराया जाता है या हतोत्साहित किया जाता है तो इससे सरकार का कामकाज प्रभावित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sudden dismissal on suspicion of links with terrorists sending wrong message to J&K workforce: Tarigami

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे