लाइव न्यूज़ :

दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थी 3 महीने की बच्ची, हुआ सफल ऑपरेशन, घर पर मनाएगी अपनी पहली ईद

By भाषा | Updated: June 2, 2019 06:48 IST

लखनऊ की इस मासूम को दुर्लभ सुपरकार्डियक टीएपीवीडी (टोटल एनोमैलस पल्मोनरी वेनस ड्रेनेज) बीमारी थी। इस बीमारी के कारण फेफड़ों से आने वाला रक्त दिल तक नहीं पहुंचता।

Open in App

तीन महीने की जुबिया फातिमा करीब सात घंटे की सफल हृदय शल्यक्रिया के बाद अब अपनी पहली ईद घर पर मनाएगी। जुबिया जन्म से ही दिल की एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थी। लखनऊ की इस मासूम को दुर्लभ सुपरकार्डियक टीएपीवीडी (टोटल एनोमैलस पल्मोनरी वेनस ड्रेनेज) बीमारी थी। इस बीमारी के कारण फेफड़ों से आने वाला रक्त दिल तक नहीं पहुंचता।

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के पीडिएट्रिक कार्डियो-थोरेसिक सर्जन मुथु जोठी ने कहा कि जुबिया का जन्म ऐसे माता-पिता से हुआ था जो निकट संबंध रखते हैं और उसका जन्म समय से पूर्व सीजेरियन से हुआ। उसकी त्वचा का रंग हल्का नीला था और एक महीने की उम्र से ही वह तेजी से सांस लेती थी।

उन्होंने कहा कि उसके माता-पिता ने अपने शहर में डॉक्टरों से परामर्श किया। डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया। जुबिया करीब चार दिन तक वेंटीलेटर पर रही और उसे आठ अप्रैल को सर्जरी के एक सप्ताह बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बच्ची की मां ने कहा, ‘‘अपने बच्चे को स्वस्थ देखने से बढ़कर कोई खुशी नहीं होती। यह ऐसा है कि ईद इस साल जल्दी आ गई है। हम डॉक्टरों का दिल से आभार जताते हैं। उन्होंने कभी हार नहीं मानी और कभी हमें निराश होने नहीं दिया।’’ 

टॅग्स :इंडियामेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप