लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की फोटो ट्वीट करते हुए कहा, "फोटो का शौक बंद कर देना चाहिए, नहीं तो यह बूमरैंग हो जाता हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 22, 2022 16:06 IST

सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें सलाह दी है कि वो फोटो खिंचवाने की आदत छोड़ दें, नहीं तो कभी-कभी वो फोटोएं उनके लिए बूमरैंग की तरह हो जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी के फोटो को बनाया व्यंग्य का मुद्दा स्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की फोटो ट्वीट करते हुए कसा तंज व्यक्तिगत तौर पर अमेरिकी अधिकारी यह कहते हुए मजाक उड़ा रहे हैं कि मोदी जी कितने फेक हैं

दिल्ली: कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अब उनके फोटो को व्यंग्य का मुद्दा बना दिया है। स्वामी ने पीएम मोदी को सलाह दी है कि वो फोटो खिंचवाने की आदत छोड़ दें, नहीं तो कभी-कभी वो फोटो उनके लिए बूमरैंग की तरह हो जाती है।

दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही में जी20 सम्मेलन से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की एक फोटो पर सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया और कहा, "‘यह फोटो मॉर्फ्ड है या सच है? व्यक्तिगत तौर पर अमेरिकी अधिकारी यह कहते हुए मजाक उड़ा रहे हैं कि मोदी जी कितने फेक हैं लेकिन भारतीयों के लिए यह सब सुनना बहुत दुखद होता है। मोदी को फोटो खिंचवाने का शौक अब बंद कर देना चाहिए क्योंकि यह बूमरैंग हैं।’

स्वामी ने ट्वीट में पीएम मोदी की जिस फोटो को शेयर किया है, वो हाल ही उनके द्वारा इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन की बताई जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ नजर आ रहे है। तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन बेहद आत्मीय होते हुए प्रधानमंत्री मोदी के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं।

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ली गई दोनों राष्ट्रध्यक्षों की इस तस्वीर की काफी चर्चा हो रही है। वहीं सम्मेलन के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच हुई मुलाक़ात की जमकर प्रशंसा की और इसे दोनों दोनों देशों के बीच संबंधों की मजबूत धुरी के तौर पर परिभाषित किया।

पियरे ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बेहद मजबूत और विशेष रिश्ता है। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए मुलाकात भविष्य के संबंधों को सकारात्मक दिशा में ले जाएंगे और हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं।

वहीं स्वामी के ट्वीट में प्रयोग होने वाले शब्द बूमरैंग की बात करें तो आदिकाल में इंसानों द्वारा बूमरैंग एक हथियार के तौर पर प्रयोग किया जाता था। बूमरैंग की खासियत यह होती है कि इसे जब हवा में फेंका जाता है तो यह वापस उसी के पास लौट आता है, जिसने इसे हवा में फेंका होता है।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीनरेंद्र मोदीजी20जो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?