लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में छात्र का शव मिला

By भाषा | Updated: August 19, 2021 15:16 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में एक छात्र का शव उसके घर के पास खेत में मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दुरियाई गांव में रहने वाले रजत चौधरी (14) के पिता ओमवीर ने 13 अगस्त को किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था और इसके बाद से वह घर से निकल गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में रजत के पिता ने थाना बादलपुर में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही थी तभी 18 अगस्त को रजत का शव गांव के पास खेत में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवक के सिर में गोली लगी है और पास में ही एक पिस्तौल पड़ी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि रजत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतखंडपीठ ने पलटा एकल पीठ का फैसला

भारतसड़क दुर्घटना में युवक की मौत

भारतउच्च न्यायालय ने न्यायाधीशों को ‘गुंडा’ कहने वाले वकील के खिलाफ आरोप तय किया

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल