लाइव न्यूज़ :

छात्र ने परिणामों को लेकर मुंबई विश्वविद्यालय को धमकी भरे मेल भेजे, चेतावनी देकर छोड़ा गया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:31 IST

Open in App

मुंबई, 14 अगस्त मुंबई के कलिना स्थित मुंबई विश्वविद्यालय परिसर को उड़ाने की धमकी वाले कई ई-मेल भेजने के बाद एक छात्र को पकड़ लिया गया और बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने शनिवार को कहा कि उक्त छात्र ने इन ई-मेल में बीए, बी.कॉम और बीएससी पाठ्यक्रमों के परिणाम जल्दी घोषित नहीं किये जाने पर विश्वविद्यालय परिसर को उड़़ाने की धमकी दी थी।

एक अधिकारी ने बताया कि एमयू के अधिकारियों ने 9 और 10 जुलाई को भेजे गए इन मेल के बारे में बीकेसी पुलिस थाने से संपर्क करने के बाद जांच शुरू की गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उस आईपी एड्रेस का पता लगाया जिससे मेल भेजे गए थे और उस छात्र को पकड़ा जो इसमें शामिल था। चूंकि मेल एक शरारत का हिस्सा थे और कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया और इस बात पर भी गौर करने पर कि इसका असर उसके शैक्षणिक करियर पर पड़ सकता है, हमने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू