लाइव न्यूज़ :

पल भर में करोड़पति बना 12वीं का छात्र, लेकिन खड़ी हो गई समस्या

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 19, 2018 19:23 IST

बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले और सेंट्रल एकेडमी में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र केशव शर्मा देखते ही देखते करोड़पति बन गए।

Open in App

लखनऊ, 19 मार्चः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक छात्र पल भर में करोड़पति बन गया। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसे करोड़ों रुपए मिल जाएंगे। दरअसल, मामला ऐसा है कि 12वीं के एक छात्र के बैंक अकाउंट में 5 करोड़, 5 लाख, 55 हजार, 555 रूपए आ गए। जब इस बात का परिजनों को पता चला तो वह भी सुनकर हैरान रह गए और मामले के बारे में जानकारी जुटाई।

यह मामला बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी का है। यहां के रहने वाले और सेंट्रल एकेडमी में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र केशव शर्मा के बैंक अकाउंट में पैसे आए थे। उनका बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सट्टी बाजार शाखा में है।  

इस माामले का पता उस समय पता चला जब केशव के पिता के फोन पर 16 मार्च को अचानक बैंक की तरफ से एक मैसेज आया। मैसेज के बाद केशव के पिता को पता चला कि उनके बेटे के बैंक अकाउंट में अचानक पैसे आ गए हैं।

वहीं, पैसे ट्रांसफर होने के कुछ ही घंटों बाद खाते से सारी रकम वापस हो गई। इसमें छात्र के अकाउंट से वह रकम भी चली गई जो उसे अकाउंट में पहले से पड़ी थी। मामला बैंक की लापरवाही से जुड़ा हुआ है। इस मामले में बैंक के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

खबरों के अनुसार, छात्र के पिता नरेंद्र शर्मा का कहना है उनके बेटे केशव शर्मा के बैंक खाते में पहले से ही करीब डेढ़ लाख रुपए जमा थे। अब वह रकम भी बैंक में नहीं दिख रही है, जिसके चलते वह हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप